फतेहाबाद में चाकू मारकर युवक का मर्डर:अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त तोड़ा दम; भाई को देख हमलावर फरार

फतेहाबाद शहर की बालाजी कॉलोनी में झगड़े के दौरान 28 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मोनू कुमार (28) पुत्र कृष्ण कुमार निवासी बालाजी कॉलोनी के रूप में हुई है। हालांकि, गंभीर रूप से घायल मोनू को सिविल अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टर ने उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया। मगर अग्रोहा ले जाते समय रास्ते में ही मोनू ने दम तोड़ दिया। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। गुरुनानकपुरा चौकी और सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी ली। इसके बाद युवक के शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया। आज शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस घटनाक्रम के बाद गुरुनानकपुरा चौकी से लेकर सिटी थाना और सीआईए टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई है। आरोपियों के खिलाफ पहले से भी केस होने की आशंका है। ऐसे में पुलिस मामले की सभी एंगल से जांच कर रही है। जानिए… कैसे हुआ घटनाक्रम भाई बोला-मुझे देखते ही फरार हो गए हमलावर मृतक के भाई सचिन ने बताया कि वह घर पर लेटा हुआ था कि इसी दौरान एक युवक ने आकर उसे बताया कि उसके भाई के साथ मारपीट हो रही है। जब वह मौके पर पहुंचा तो हमलावर पांच-छह युवक उसको मार रहे थे। उसे देखते ही हमलावर फरार हो गए। भाई के बयान पर हत्या का केस दर्ज
इसके बाद शव को वापस नागरिक अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सिटी थाना फतेहाबाद के प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि मृतक के भाई सचिन कुमार के बयान पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 191(3),190,103(1) के तहत केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *