गुरुग्राम में संदूक में मिली डिलीवरी बॉय की लाश:गले पर गहरे घाव, लिव-इन में रहता था; युवती से शादी करने को लेकर विवाद

गुरुग्राम में एक डिलीवरी बॉय की प्रेम प्रसंग को लेकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक अमन की सड़ी हुई लाश एक युवती के कमरे में संदूक में बंद मिली। जिसके गले पर तेज धारदार हथियार के गहरे घाव थे और चेहरा भी जला हुआ था। अमन उस युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती किसी अन्य युवक से शादी करना चाहती थी। जिसे लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। पुलिस ने मोहम्मद मिराज और सोनू कुमार नाम के दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। गले पर गहरे घाव, चेहरा जला हुआ मृतक के भाई शशिकांत शर्मा ने बताया कि उसके भाई का शव सड़ चुका था और उसके गले पर तेज धारदार हथियार के गहरे घाव थे और चेहरा भी जला हुआ दिखाई दे रहा था। जिससे प्रतीत होता है कि डिलीवरी बॉय को बड़ी बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया। युवती से शादी को लेकर था विवाद उमा कुमार ने बताया कि अमन युवती के साथ शादी करना चाहता था लेकिन युवती किसी अन्य युवक के साथ शादी करना चाहती थी। इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर विवाद रहता था। उमा कुमार ने बताया कि रविवार को उनके बड़े भाई शशिकांत शर्मा के पास उस युवती का फोन आया जिसने बताया कि अमन की डेडबॉडी उसके कमरे पर संदूक में बंद पड़ी हुई है। दो आरोपियों को किया गिरफ्तार पुलिस की टीम ने शिकायत के आधार पर जांच करते हुए बंजारा मार्केट गुरुग्राम के पास रहने वाले गांव हसरतचक, थाना सिमली बख्तियारपुर, जिला सहरसा, बिहार के मोहम्मद मिराज और गांव भ्रवस्थान गमनगरा, थाना ओरई, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार के सोनू कुमार नाम के दो युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *