कुरुक्षेत्र कार एक्सीडेंट में महिला समेत 2 की मौत:ड्राइवर ने गाड़ी भगाते हुए 100 मीटर तक घसीटा; टक्कर के बाद गार्ड पुल से गिरा

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में नेशनल हाईवे 152-D पर हाई स्पीड कार की टक्कर लगने से महिला समेत दो वर्करों की मौत हो गई। पिहोवा के लाडवा फार्म के पास वर्कर्स हाईवे पर काम कर रहे थे। कार ने पहले गार्ड को टक्कर मारी, जिससे गार्ड हाईवे के बीच बने पुल से नीचे गिर गया। फिर महिला को घसीटते हुए ले गई। मरने वालों की पहचान सारसा गांव के अमित लाल (53) और जिला कैथल के सलीम मदूदपुर गांव की 44 वर्षीय सलीना के रूप में हुई। दोनों एक कंपनी में ठेकेदार के जरिए काम करते थे। उनके साथ अन्य वर्कर भी काम पर लगे हुए थे। कार की टक्कर से पुल से नीचे गिरा अमित जानकारी के मुताबिक, अमित लाल हाईवे पर संकेत लगाकर ड्यूटी कर रहा था। तभी गंगहेड़ी की ओर से आई राजस्थान नंबर की कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अमित लाल हाईवे से उछलकर बीच में बने पुल से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर ने महिला को 100 मीटर तक घसीटा उधर, टक्कर लगने से कार बेकाबू हो गई और हाईवे पर काम कर रही वर्कर सलीना को टक्कर मारी। जिससे महिला कार के अगले हिस्से में फंस गई। आरोपी ड्राइवर भागने की कोशिश में सलीना को खींचते हुए 50-100 मीटर तक ले गया। एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल वर्कर्स ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एंबुलेंस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने दोनों को म़ृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस LNJP अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। दिसंबर में की बेटी की शादी सलीना की बहन रजनी निवासी हमीरा फार्म ने बताया कि उसकी बहन के पास एक बेटा सूरज और बेटी प्रीति है। पिछले साल दिसंबर में ही बेटी प्रीति की शादी की थी। पिछले सप्ताह ही बेटी फेरा डालने के लिए घर आई थी। करीब डेढ़ महीना पहले बेटे सूरज को कर्ज उठाकर स्पेन भेजा था। अमित के पास तीन बच्चे बलवान सिंह ने बताया कि अमित लाल इकलौता कमाने वाला था। अमित लाल के बेटा हिमांशु, बेटी मानसी और स्वाति अभी पढ़ रहे हैं, जबकि पत्नी नीलम हाउसवाइफ है। उधर, पुलिस मामले की जांच कर रही है और कल शवों का पोस्टमॉर्टम करवाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *