हिमाचल के स्टेट इलेक्शन कमीशन ने आज रोहड़ू नगर परिषद और नारकंडा नगर पंचायत में चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ दोनों नगर निकाय में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। कमीशन द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक- रोहड़ू और नारकंडा में 22 मई को वोटिंग होगी। इसके लिए 5, 6 और 7 मई को नामांकन पत्र भरे जाएंगे, 8 मई को इनकी छंटनी होगी। 11 मई तक अपने नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। उसी दिन चुनाव लड़ने वाले दावेदारों को इलेक्शन सिंबल आवंटित होंगे। 22 मई को सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू होगी और उसी दिन रिजल्ट घोषित होंगे। 51 निकाय का पहले शेड्यूल दे चुका कमीशन राज्य के 51 नगर निकाय में इलेक्शन कमीशन पहले ही चुनावी प्रोग्राम दे चुका है। उस दिन रोहड़ू और नारकंडा का शेड्यूल जारी नहीं किया गया था क्योंकि उस दिन आरक्षण रोस्टर नहीं लग पाया था। एक- दो दिन में पंचायत चुनाव की घोषणा संभव इसी तरह, पंचायत चुनाव की तारीखों का भी एक- दो दिन के भीतर ऐलान संभव है। पंचयात चुनाव दो से तीन चरणों में करवाए जा सकते हैं।