अमृतसर देहात में 2 किलो हेरोइन समेत SHO गिरफ्तार:ड्रोन से आई नशे की खेप को खुर्दबुर्द करने वाला था, कोर्ट से एक दिन का रिमांड

अमृतसर देहात के थाना भिंडी सैदां के SHO शशपाल सिंह को 2 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को अजनाला की अदालत में पेश किया, जहां से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। बताया गया कि उनके पास हेरोइन होने की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मिली और तुरंत सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। पकड़ी हेरोइन को नहीं कराई जमा, खुर्दबुर्द करने के फिराक में था जानकारी के अनुसार, हाल ही में सीमा पार से ड्रोन के जरिए हेरोइन की एक खेप भारतीय क्षेत्र में गिराई गई थी। आरोप है कि यह खेप SHO शशपाल सिंह के कब्जे में आई, लेकिन उसे जब्त कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने की बजाय उन्होंने इसे खुर्द-बुर्द करने की कोशिश की। जैसे ही इस बात की भनक उच्च अधिकारियों को लगी, उन्होंने बिना देरी किए कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार के साथ एसएचओ तत्काल प्रभाव से सस्पेंड विभाग ने आरोपी SHO को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है और मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और सच्चाई सामने लाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। उसके संबंध को तलाशेगी पुलिस गिरफ्तारी के बाद शशपाल सिंह को आज अजनाला की अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस दौरान पुलिस उससे गहन पूछताछ करेगी, जिससे इस पूरे नेटवर्क और संभावित अन्य संलिप्त लोगों के बारे में बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *