BJP सांसद पर अब पूर्व CM के पोते का तंज:विधायक चंद्रमोहन के बेटे बोले- दादा ने जब पहला चुनाव लड़ा, रेखा 5 साल की होंगी

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल पर टिप्पणी करने के बाद भाजपा की राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा लगातार विवादों में घिरती जा रही हैं। उन्हें अपनी ही पार्टी से सपोर्ट नहीं मिल रहा है और प्रदेश के कई बड़े नेताओं ने उनके बयान की खुलकर आलोचना की है। अब पंचकूला से कांग्रेस विधायक चंद्रमोहन के बेटे सिद्धार्थ बिश्नोई ने भी उन पर तंज कसा है। सिद्धार्थ बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा, “रेखा शर्मा किस चुनाव में बदमाशी की बात कर रही हैं? स्वर्गीय चौधरी भजनलाल ने जब 1968 में पहला चुनाव लड़ा था, तब रेखा शर्मा करीब 6 साल की रही होंगी। इसके बाद हरियाणा की जनता ने दादा को कई बार विधायक और सांसद बनाया, साथ ही मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी बनाया।” उन्होंने आगे कहा कि शायद रेखा शर्मा उनके पिता चंद्रमोहन के पहले चुनाव की बात कर रही हैं, जो उन्होंने 1993 में लड़ा था। उन्हें 33 साल बाद याद आ रहा है कि उसमें बदमाशी हुई थी, या फिर वे 2024 के चुनाव की बात कर रही हैं, जब प्रदेश और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार थी। क्या वे यह कहना चाहती हैं कि उस चुनाव में चंद्रमोहन ने बदमाशी की? दैनिक भास्कर ने राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा से बात करने की कोशिश कि तो उन्होंने इस मुद्दे पर कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया। पूर्व CM भजनलाल पर रेखा शर्मा के 2 बयान… 24 अप्रैल को कहा- भजनलाल-चंद्रमोहन की बदमाशी देखी है रेखा शर्मा ने मंच से कहा कि हमने वो दौर भी देखा है जब यहां पर भजनलाल की और चंद्रमोहन की बदमाशी देखी है। दैनिक भास्कर ने उनसे इस पर पहले ही दिन बात की तो उन्होंने कहा कि शामलाल बंसल और उनके चुनाव में ऐसा हुआ है। इसलिए वे अपने बयान पर कायम हैं। 25 अप्रैल को कहा- व्यक्ति नहीं कार्यशैली को कहा रेखा शर्मा के बयान पर विवाद हुआ तो 25 अप्रैल को उन्होंने एक मीडिया एजेंसी से बातचीत में कहा- उन्होंने किसी व्यक्ति को बदमाश नहीं कहा। कार्यशैली को लेकर उनका पॉइंट था लेकिन जब किसी की कार्यशैली को लेकर बताना हो तो नाम लेना पड़ता है। लेकिन यह भी सच्चाई है कि साल 2003 में मुझे जबरदस्ती हरवाया गया और जब कांग्रेस जॉइन नहीं की तो गाड़ी पर पथराव हुआ। अब जानिए रेखा शर्मा के बयान पर किसने क्या कहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *