न्यूयॉर्क के रिचमंड हिल में भिड़े 4 पंजाबी युवक:कड़ों से किया हमला, एक का सिर फटा, चारों गिरफ्तार; डिपोर्टेशन की तलवार लटकी

न्यूयॉर्क के रिचमंड हिल (101 स्ट्रीट) में मामूली बात पर हुए झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान चार पंजाबी युवकों ने बीच सड़क पर एक-दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया। इस लड़ाई में कड़ों का इस्तेमाल हथियार के रूप में किया गया, जिससे एक युवक का सिर फट गया। पुलिस ने चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। चूंकि ये सभी ‘असाइलम सीकर’ बताए जा रहे हैं, इसलिए अब उन पर डिपोर्टेशन (भारत वापस भेजे जाने) की तलवार लटक रही है। उनकी इस गलती ने न केवल उनका करियर खत्म कर दिया है, बल्कि उनके ग्रीन कार्ड और अमेरिका में रहने की सभी संभावनाओं को भी हमेशा के लिए मिटा दिया है। बताया जा रहा है कि दो गाड़ियों में सवार इन युवकों के बीच सड़क पर किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई। कुछ चश्मदीदों के मुताबिक, विवाद की वजह सिर्फ ट्रैफिक सिग्नल पर हॉर्न बजाना या साइड देने जैसा मामूली मुद्दा था। यह बहस देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। चारों लड़को ने एक दूसरे पर किया हमला गुस्से में पागल इन युवकों ने एक-दूसरे पर हमला करने में जरा भी संकोच नहीं किया। इस दौरान एक लड़का लहूलुहान हो गया। बता दें कि, किसी के सिर पर सीधा प्रहार करना अटेम्प्ट टू मर्डर जैसी गंभीर श्रेणी में आता है। पुलिस ने चारों को लिया हिरासत में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों को हिरासत में ले लिया है। अमेरिका जैसे देश में, जहां कानून बहुत सख्त हैं, वहां सड़क पर इस तरह की गुंडागर्दी करना सीधे तौर पर जेल और डिपोर्टेशन को दावत देना है। ये युवक वहां शरण की उम्मीद में थे, लेकिन अब आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज होने के कारण उनका केस खारिज होना तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *