MLA नरेंद्र कौर भवानीगढ़ जेल पहुंचीं:पथराव मामले में बंद AAP वर्करों से मिली; कहा-बेकसूरों को बनाया जा रहा निशाना

संगरूर से आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक नरेंद्र कौर भवानीगढ़ जेल में बंद अपने कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचीं। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि AAP कार्यकर्ताओं को गलत तरीके से परेशान किया जा रहा है और जेल में रखा गया है। यह मामला भवानीगढ़ ट्रक यूनियन से जुड़ा है, जहां पिछले दिनों पुलिस पर पथराव की घटना हुई थी। ट्रक यूनियन की प्रधानगी को लेकर हुआ था विवाद विधायक कौर ने कहा कि जो लोग पथराव में शामिल थे, उन्हें सजा मिलनी चाहिए, लेकिन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। ट्रक यूनियन की अध्यक्षता को लेकर विवाद गहरा गया था। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लवली काकड़ा को अध्यक्ष बनाने के लिए यूनियन सदस्यों में उत्साह था। हालांकि, बाद में किसी और को अध्यक्ष बना दिया गया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस घटना के बाद ट्रक यूनियन के सदस्यों और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसमें लाठीचार्ज भी किया गया। कई कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज हुआ और लवली काकड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। विधायक नरेंद्र कौर ने मीडिया से बात करते हुए संगरूर पुलिस पर निशाना साधा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ट्रक यूनियन के अध्यक्ष बनने में उनकी कोई भूमिका नहीं थी। उन्होंने बताया कि लवली काकड़ा लंबे समय से ट्रक यूनियन के अध्यक्ष बनने की तैयारी कर रहे थे और सदस्यों ने उन्हें चुना भी था। वर्करों को पूरा सहयोग देंगे: भराज कौर ने आरोप लगाया कि संगरूर पुलिस ने किसी के कहने पर लवली काकड़ा को जेल में डाल दिया और किसी और को अध्यक्ष बना दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि लवली काकड़ा की गिरफ्तारी के बाद शाम को भवानीगढ़ में ट्रक ऑपरेटरों ने फिर से प्रदर्शन किया था। विधायक ने दोहराया कि उनका अपने कार्यकर्ताओं के साथ अंत तक आपसी सहयोग बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *