अमृतसर| बेंगलुरु से सिकलीगढ़ और वंजारे सिखों का एक जत्था विभिन्न गुरुधामों के दर्शन करते हुए श्री हरमंदर साहिब पहुंचा। यह यात्रा गुरुद्वारा सिंह सभा बेंगलुरु और कर्नाटक सिख वेलफेयर सोसायटी ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के सहयोग से कराई। जत्थे का नेतृत्व जरनैल सिंह ने किया। समिति अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने जत्थे का स्वागत करते हुए कहा कि सिखलीगर और वंजारे समुदाय सिख पंथ का अहम हिस्सा हैं और उनके बच्चों की शिक्षा के लिए स्कूल फीस सहित सहायता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इसी पहल के तहत 100 श्रद्धालुओं को पंजाब के अलग-अलग गुरुद्वारों के दर्शन कराए जा रहे हैं। इस मौके पर एसजीपीसी सदस्य राजिंदर सिंह मेहता, सुरजीत सिंह भिट्टेवड, गुरमीत सिंह बूह, अवतार सिंह वनवाला, सतबीर सिंह मौजूद थे।