सिरसा जाट धर्मशाला में हथियारों की डील का खुला राज:पुलिस ने UP के चार बदमाशों को दबोचा; दीवार फांद कर भागी थी कॉल गर्ल

सिरसा की जाट धर्मशाला में आधी रात को हथियारबंद लोगों के घुसने की गुत्थी अब सुलझती नजर आ रही है। सीसीटीवी फुटेज और पुलिस जांच में सामने आए खुलासे किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं हैं। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रहने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो सिरसा में हथियारों की बड़ी डील करने आए थे। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने कॉल गर्ल को ‘हथियार तस्करी’ में सहयोग का ऑफर दिया था। यूपी से आए थे आरोपी, जेल भेजे गए पुलिस के अनुसार, चारों आरोपी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। घटना के बाद वे सिरसा से वापस यूपी लौट गए थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया। सूत्रों के मुताबिक, चारों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान या गिरफ्तारी की तस्वीरें जारी नहीं की गई हैं। वहीं, इसे लेकर डीएसपी आदर्शदीप सिंह का कहना है कि मामले में जांच जारी है। धर्मशाला प्रबंधन ने बढ़ाई सख्ती घटना के बाद जाट धर्मशाला प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अब हर युवक और युवती की गहन जांच के बाद ही कमरा दिया जा रहा है। चारों आरोपी दो दिन तक धर्मशाला में ठहरे थे और अचानक वहां से चले गए। पुलिस ने धर्मशाला से सीसीटीवी की डीवीआर जब्त कर ली है ताकि पूरी गतिविधि की जांच की जा सके। महिला दलाल पहले ही गिरफ्तार पुलिस के अनुसार, इस मामले में एक महिला दलाल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोप है कि धर्मशाला में ठहरे युवकों ने बिजनौर की रहने वाली एक कॉल गर्ल को बुलाया था। महिला दलाल ही उसे धर्मशाला तक लेकर आई थी। कॉल गर्ल जब युवकों के पास पहुंची तो उन्होंने उसे देह व्यापार के बजाय हथियार सप्लाई में मदद करने का प्रस्ताव दिया। दीवार फांदकर भागी कॉल गर्ल, पुलिस को दी सूचना आरोपियों के प्रस्ताव से घबराई कॉल गर्ल रातों-रात धर्मशाला की दीवार फांदकर भाग निकली और सीधे पुलिस के पास पहुंची। उसने पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने धर्मशाला में छापा मारा, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। धर्मशाला प्रबंधन ने ये बताया… जाट धर्मशाला के मैनेजर ओम शर्मा ने बताया कि सभी मेहमानों को आईडी प्रूफ के आधार पर ही कमरा दिया जाता है। जिन युवकों ने उस रात कमरा लिया था, उनके आधार कार्ड की फोटोकॉपी और एंट्री रजिस्टर में दर्ज है। उन्होंने कहा कि महिला के आने की जानकारी उन्हें नहीं थी और यह बात पुलिस जांच में सामने आई। पुलिस की जांच जारी पुलिस ने धर्मशाला से जब्त सीसीटीवी फुटेज और डीवीआर की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों के नेटवर्क और हथियारों की डील से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह मामला केवल अवैध हथियार तस्करी ही नहीं, बल्कि संगठित अपराध से भी जुड़ा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *