दिल्ली के श्रद्धालुओं का टेंपो ट्रैवलर पलटने से 15 घायल:नैना देवी के दर्शन कर लौटते समय बिलासपुर में हादसा; जख्मी लोगों में 4 बच्चे भी

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे दिल्ली के श्रद्धालुओं का एक टेंपो ट्रैवलर पलट गया। यह हादसा कोला वाला टोबा के पास संनटीना यात्री निवास के समीप हुआ, जिसमें कई श्रद्धालु घायल हो गए। इसमें 15 लोगों के घायल होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली से आए श्रद्धालु माता नैना देवी के दर्शन करने के बाद वापस जा रहे थे, तभी उनका वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया भर्ती थाना कोट के पुलिस प्रभारी हरनाम सिंह ने अपनी टीम के साथ घायलों को समीपवर्ती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। थाना प्रभारी हरनाम सिंह ने बताया कि टेंपो ट्रैवलर में लगभग 15 लोग सवार थे, जिनमें तीन-चार छोटे बच्चे भी शामिल थे। सभी घायलों का उपचार चल रहा है। इस हादसे में किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *