मोगा में युवती ने फांसी लगाकर दी जान:मृतका तलाकशुदा थी, मां के साथ रहती थी; पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मोगा के दुनेके गांव में एक 28 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, युवती ने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। समाज सेवा सोसाइटी के सहयोग से शव को मोगा के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस जांच में जुटी परिजन के मुताबिक, मृतका का कुछ समय पहले तलाक हो चुका था और वह पेशे से डांसर थी। वह अपनी मां के साथ रहती थी, जबकि उसके पिता का निधन कुछ समय पूर्व हो गया था। पुलिस ने आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर परिवार के सदस्यों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *