मोगा में बेकाबू कैंटर ने युवक को कुचला:कार-2 स्कूटरों को मारी टक्कर; मोगा-लुधियाना रोड पर हादसे के बाद चालक फरार

मोगा-लुधियाना रोड पर धवन पैलेस के पास आज एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, एक बेकाबू कैंटर ने पहले एक कार को टक्कर मारी। इसके बाद उसने दो स्कूटरों पर सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। एक स्कूटी सवार ने कूदकर बचाई जान मृतक की पहचान जसविंदर सिंह (35) के रूप में हुई है, जो साहिबजादा फतेह सिंह नगर, दमन सिंह रोड, मोगा के निवासी हरफूल सिंह के पुत्र थे। हादसे में घायल हुए दूसरे व्यक्ति ने बताया कि उसने अपनी स्कूटी से कूदकर अपनी जान बचाई। घायल के अनुसार, कैंटर चालक नशे की हालत में लग रहा था और उसने स्कूटर सवारों को टक्कर मारने से पहले भी एक वाहन को टक्कर मारी थी। पुलिस कैंटर चालक की तलाश में जुटी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस कैंटर चालक की तलाश कर रही है और हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने समाज सेवा सोसाइटी के सहयोग से जसविंदर सिंह को मोगा के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *