हरियाणा के 30 हजार निकाय कर्मियों की हड़ताल:सरकार फैसला लेगी आज, वार्ता के लिए बुलाया; फायर कर्मी भी दे रहे धरना

हरियाणा के 30 हजार निकाय कर्मचारियों ने 1 मई से दो दिवसीय हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। निकाय कर्मचारियों ने यह हड़ताल फायर कर्मियों के समर्थन में करने का निर्णय लिया है। निकाय कर्मचारियों की हड़ताल से पहले ही सरकार ने मनाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। वीरवार को चंडीगढ़ में दोपहर 2.30 बजे मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के अलावा निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के साथ कर्मचारियों की वार्ता होगी। हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने बताया कि दमकल कर्मचारी पिछले 22 दिनों से हड़ताल पर हैं। 5 दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल शुरू मांगों के पूरी नहीं होने पर अब दमकल केंद्रों पर 5 दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल शुरू हो गई है। दमकल कर्मियों के अलावा प्रदेशभर के निकाय कर्मचारियों की लंबित मांगों को मानने के लिए सरकार आगे नहीं आ रही।
दमकल कर्मियों की हड़ताल को कमजोर किया जा रहा है। ऐसे में नाराज दमकल कर्मियों के साथ निकाय कर्मियों ने भी 1 मई से दो दिवसीय हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। आज सरकार के साथ वार्ता आज चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के अलावा निकाय विभाग के अधिकारियों के साथ होने वाली बैठक में बात नहीं बनी, तो दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। स्थिति को देखते हुए सरकार अब विकल्प पर विचार कर रही है। सरकार का मामना है कि यदि दमकल कर्मियों के समर्थन में निकाय कर्मचारी हड़ताल पर चले गए तो स्थिति बिगड़ सकती है। यही वजह है कि सरकार वार्ता के जरिए इसे सुलझाना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *