फिरोजपुर फाजिल्का हाईवे पर खाई के पास एक भयानक सड़क हादसा हुआ है । बताया जा रहा है कि दो ट्रकों में आमने-सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों ट्रकों को आग लग गई । हालांकि हादसे के दौरान एक ट्रक चालक ट्रक के बीच में फंस गया। इसके जिंदा जलने से मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं । मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया है । मौके पर पुलिस पहुंची है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी सेवक सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर खाई के पास एक सड़क हादसा हो गया है। फिरोजपुर की ओर से ट्रक जा रहा था जबकि एक ट्रक राजस्थान से यानी फाजिल्का की ओर से आ रहा था। दोनों ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। करीब 8 से 10 दमकल विभाग की गाड़ियां यहां पर बुलानी पड़ी और कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया गया। पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पुलिस पहुंची है। मामले में जांच की जा रही है ।