रेवाड़ी में 7 हजार रिश्वत लेते चौकी इंचार्ज-ASI गिरफ्तार:बाइक की सुपरदारी का मामला; गुरुग्राम ACB ने की कार्रवाई

रेवाड़ी में गुरुग्राम एसीबी ने कुंड चौकी इंचार्ज योगेश कुमार और एसआई कुलदीप को सात हजार रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसीबी ने एएसआई को रिश्वत की राशि के साथ रंगें हाथों पकड़ा। जिसके बाद चौकी इंचार्ज को भी हिरासत में ले लिया। इंपाउंड बाइक की सुपरदारी के लिए रिश्वत की डिमांड की गई थी। आरोपी आज कोर्ट में पेश किए जाएंगे। नांधा के व्यक्ति ने दी शिकायत गांव नांधा के श्रवण कुमार ने एसीबी को शिकायत दी। जिसमें बताया कि एक मुकदमें में उसकी बाइक को इंपाउंड हो गई थी। कोर्ट से बाइक की सुपरदारी करवाई गई थी। सुपरदारी के बावजूद कुंड चौकी पुलिस उसकी बाइक छोड़ने के लिए 7 हजार की रिश्वत की मांग की। एसीबी को सुनाई रिकार्डिंग श्रवण कुमार ने मामले की शिकायत एसीबी से की। शिकायत के साथ रिकार्डिंग भी सुनाई। जिसके बाद एसीबी ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। बृहस्पतिवार देर शाम श्रवण कुमार रिश्वत के सात हजार रुपए लेकर कुंड चौंकी पहुंचे। एएसआई कुलदीप ने जैसे ही रिश्वत की राशि ली, एसीबी ने रंगें हाथों दबोच लिया। इसके बाद पुलिस ने रिश्वत की मांग करने वाले चौकी इंजार्च सहित दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यहां जानिए क्या है मामला एनएच 11 पर पाडला में ओल्ड अशोका होटल से 19 अप्रैल को बाइक, कैश, टैब व अन्य सामान चोरी हो गया था। होटल मालिक मनेठी के सुनील कुमार ने चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। नांधा के श्रवण कुमार इंपाउंड बाइक की कोर्ट से सुपरदारी करवाई थी, जिसे कुंड चौकी पुलिस छोड़ नहीं रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *