पानीपत जिले के इसराना थाना क्षेत्र के बलाना गांव में बिजली करंट लगने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। वह एक डाई हाउस में हौदी बनाने का काम कर रहे थे। यह हादसा दोपहर बाद हुआ। बलाना गांव स्थित डाई हाउस में काम कर रहे डाडौला गांव, जिला पानीपत के रहने वाले संजय सिंह हौदी पर पानी लगा रहे थे। इसी दौरान हौदी के पास खुली पड़ी बिजली की तार पर उनका पैर आ गया। करंट लगते ही मौके पर मौत तार पर पैर रखते ही संजय करंट की चपेट में आ गए। जमीन गीली होने के कारण झटका तेज लगा और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि बिजली की तार खुली पड़ी थी, जिसकी जानकारी पहले किसी को नहीं थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलते ही इसराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत सिविल अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।