मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुद्ध जयंती पर पटना के बुद्ध स्मृति पार्क पहुंचे। बारिश के बीच यहां उन्होंने भगवान बुद्ध को नमन किया। मंदिर में पूजा-पाठ की। उनके साथ डिप्टी CM विजय चौधरी भी मौजूद रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने अपने घर पर सत्यनारायण कथा सुनी। उन्होंने X पर लिखा- अधर्म का नाश हो। मुख्यमंत्री आज नालंदा के परनावा गांव में आयोजित श्री श्री 108 श्री शरण निवास बाबा महतो साहब की जन्मस्थली पर लगने वाले राजकीय मेले में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होंगे। CM 3 बजे गयाजी पहुंचेंगे। विष्णुपद मंदिर जाएंगे। यहां पूजा-अर्चना के बाद विष्णुपद कॉरिडोर का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद बोधगया रवाना होंगे। भगवान बुद्ध के दर्शन के बाद वे बोधगया कॉरिडोर का भी निरीक्षण करेंगे। बोधगया दौरे के बाद उनका काफिला शंकराचार्य मठ पहुंचेगा। यहां देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री आमसभा को संबोधित करेंगे। CM गयाजी में करीब 45 मिनट तक रुकेंगे। CM की पूजा-पाठ की तस्वीेरें देखिए… गयाजी में 350 मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है CM सम्राट चौधरी के गयाजी दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी है। करीब 350 मजिस्ट्रेट तैनाती की गई है। 1500 से अधिक पुलिस बल भी सुरक्षा में लगाए गए हैं। CM की सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी पिछले 2 दिन से बोधगया और गया शहर में कैंप कर रहे हैं। वे यहां हर गितिविधि पर नजर रखे हुए हैं। विष्णुपद मंदिर, प्रस्तावित विष्णुपद कॉरिडोर, महाबोधि क्षेत्र और शंकराचार्य मठ की सुरक्षा का घेरा तैयार किया गया है। सभा स्थल पर जर्मन टेंट होगा, बारिश से परेशानी नहीं होगी मुख्यमंत्री की सभा शंकराचार्य मठ के परिसर में होनी है। जहां पंडाल बन चुका है। जिसमें जर्मन टेंटे को लगाया गया है। जो पूरी तरह से वाटर प्रुफ रहेगा। बारिश के पानी का एक बूंद भी नीचे नहीं आएगा। तेज आंधी भी आ जाए तो वो नहीं गिर सकता है। सभा स्थल में जाने के लिए 5 गेट बने हैं। वीआईपी लोगों के अलग से गेट रहेगा। सभा स्थल में जाने से पहले सुरक्षाकर्मी आम लोगों की जांच करेंगे। एनडीए कार्यकर्ताओं के लिए पास होगा। सभा में आसपास के जिले औरंगाबाद, नवादा और जहानाबाद से भी लोग आ सकते हैं। मठ के मठाधीश, भक्तों और कर्मियों के बीच भी उत्साह है। लोगों के लिए पानी और मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था होगी। वहीं गुरुवार को मुख्यमंत्री ने DM-SP के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने क्राइम पर पुलिस को फ्री हैंड देते हुए कहा, अपराधियों की तस्वीर पर माला पहना दो। बिहार की पॉलिटिक्स से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…