सुवेंदु अधिकारी कोलकाता के EVM स्ट्रॉन्ग रूम में पहुंचे:ममता कल यहीं 4 घंटे रुकी थीं; सुप्रीम कोर्ट में कल TMC की याचिका पर सुनवाई

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी शुक्रवार शाम 6.30 बजे कोलकाता के सखावत मेमोरियल स्कूल में EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचे। वे यहां करीब 10 मिनट रुके। इसी स्ट्रॉन्ग रूम में गुरुवार रात को सीएम ममता बनर्जी 4 घंटे बैठी रही थीं। दरअसल TMC ने चुनाव अधिकारियों पर बिना सूचना दिए EVM स्ट्रॉन्ग रूम खोलने, EVM से छेड़छाड़ और वहां संदिग्ध लोग मौजूद होने के आरोप लगाए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को पश्चिम बंगाल चुनाव मामले में TMC की याचिका पर सुनवाई के लिए स्पेशल बेंच गठित की है। यह याचिका कलकत्ता हाईकोर्ट के उस आदेश के खिलाफ है, जिसमें काउंटिंग में केवल केंद्रीय कर्मचारियों को सुपरवाइजर बनाने की बात कही गई थी। ममता कल स्ट्रॉन्ग रूम में 4 घंटे बैठी रहीं सीएम ममता बनर्जी करीब 8 बजे सखावत मेमोरियल गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल के स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं और लगभग 4 घंटे अंदर रहीं थीं। देर रात करीब 12:07 बजे बाहर निकलकर उन्होंने मीडिया से कहा, ‘अगर EVM लूटने और मतगणना में हेरफेर की कोशिश हुई तो हम जान की बाजी लगा देंगे।’ 6 फोटो-वीडियो में देखिए गुरुवार रात का पूरा घटनाक्रम शाम 8 बजे: धरना शुरू रात 8 बजे: ममता स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं रात 8:20 बजे: चुनाव आयोग ने समझाया रात 9 बजे: सुरक्षा बढ़ा दी गई रात 9:30 बजे : कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज रात करीब 12.30 बजे: ममता स्ट्रॉन्ग रूम से निकलीं देखिए वह VIDEO जिसके बाद हंगामा हुआ… बंगाल चुनाव से जुड़ी पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *