बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:पाकिस्तानी बोले- वैभव के बल्ले में AI चिप, बैग से मिले 20 लाख, हेडमास्टर ने डांसर पर लुटाए नोट

नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर नालंदा से है। यहां के परनावा गांव में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज सभा को संबोधित करते हुए कहा, “हमारी बेटियां जब तक स्कूल-कॉलेज से घर नहीं लौटेंगी, तब तक पुलिस जागती रहेगी। 19 मई से हर पंचायत में अफसर बैठेंगे और लोगों की समस्याएं सुनेंगे।” चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 01- ‘बेटियां जब तक घर नहीं पहुंचेंगी, पुलिस जागती रहेगी’ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज नालंदा के परनावा गांव में श्री शरण निवास बाबा महतो साहब की जन्मस्थली पर लगने वाले राजकीय मेले की शुरुआत की। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “हमारी बेटियां जब तक स्कूल-कॉलेज से घर नहीं लौटेंगी, तब तक पुलिस जागती रहेगी। 19 मई से हर पंचायत में अफसर बैठेंगे और लोगों की समस्याएं सुनेंगे।” पूरी खबर पढ़ें 02- शिफ्टिंग से पहले नए बंगले में नीतीश कुमार ने की पूजा 20 सालों तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार का पता बदलने जा रहा है। वो 1 अणे मार्ग से 7 सर्कुलर वाले बंगले में शिफ्ट होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री के नए पते पर Z+ सिक्योरिटी भी तैनात हो गई है। नीतीश कुमार ने आज नए बंगले में पूजा की। इस दौरान उनके बेटे निशांत कुमार भी मौजूद रहे। पूजा के बाद नीतीश 1 अणे मार्ग लौट गए हैं। कल वे नए बंगले में शिफ्ट होंगे। पूरी खबर पढ़ें 03- रामधानी की बहू बोली- मेरे सामने सुसर को मार दिया ‘भागलपुर पुलिस ने सुलतानगंज थाने के पीछे ही मेरे ससुर की गोली मारकर हत्या की। मुझे थाने में ही दूसरे फ्लोर पर एक कमरे में बंद कर दिया था। थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे को बंद कर दिया था। मैं खिड़की से देख रही थी कि मेरे ससुर को पुलिसकर्मियों ने चार गोली मारी है।’ ये दावा रामधनी यादव की बहू बेबी कुमारी ने किया है। पूरी खबर पढ़ें 04- ED डायरेक्टर बन DM को फोन करने वाला गिरफ्तार भोजपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का डायरेक्टर बताकर DM तनय सुल्तानिया को फोन करने वाले एक शातिर जालसाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान पटना के बुद्धा कॉलोनी के रहने वाले अभिषेक भोपल्का उर्फ अभिषेक अग्रवाल के तौर पर हुई है। पूरी खबर पढ़ें 05- 10 जिलों में बारिश, गोपालगंज अस्पताल में भरा पानी बिहार में मौसम बदला हुआ है। आज मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया, बगहा, रक्सौल, शिवहर में तेज बारिश हुई। वहीं पटना, अररिया, किशनगंज समेत कुछ जगहों पर हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया। कई शहरों में बादल छाए हैं। इधर, गोपालगंज में बारिश के कारण कई मोहल्लों में पानी भर गया है। सदर हॉस्पिटल तालाब में तब्दील हो गया है। पूरी खबर पढ़ें 06- 20 लाख के साथ युवक गिरफ्तार, हवाला रैकेट की आशंका मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बैरिया बस स्टैंड के पास से 20 लाख रुपए के साथ एक युवक को पकड़ा। पूछताछ में वह रकम के स्रोत के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए हवाला एंगल से जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें 07- बुद्ध जयंती: कई देशों से गयाजी पहुंचे श्रद्धालु, निकाली प्रभात फेरी गयाजी में बुद्ध जयंती(बुद्ध पूर्णिमा) पर भव्य आयोजिन किया जा रहा है। थाईलैंड, जापान, श्रीलंका, म्यांमार समेत 40 से अधिक देशों से श्रद्धालु पहुंचे हैं। महाबोधि मंदिर परिसर से सुबह में प्रभात फेरी और झांकी निकाली गई। मंत्रोच्चार और बौद्ध मठों से निकले श्रद्धालुओं ने पूरे शहर को बुद्धमय कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 08- BPSC ने फिर लागू किया E विकल्प वाला नियम बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपनी MCQ (बहुविकल्पीय) आधारित परीक्षाओं के नियमों में अहम बदलाव किया है। आयोग का कहना है कि इस नई व्यवस्था से परीक्षा प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और अनुशासित बनेगी। यह नियम आगामी सभी परीक्षाओं में लागू होगा। पूरी खबर पढ़ें 09- बुद्ध पूर्णिमा, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ भागलपुर में बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा घाटों पर आज आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बरारी गंगा घाट, सीढ़ी घाट, मूसारी घाट और बुढ़ानाथ घाट समेत जिले के अलग-अलग प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालु गंगा स्नान, पूजा-अर्चना और दान-पुण्य के लिए घाटों पर पहुंचने लगे। गंगा तट पर हर-हर गंगे और धार्मिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। पूरी खबर पढ़ें 10- गोपालगंज में फंदे से लटका मिला लड़के का शव गोपालगंज में एक 20 साल के युवक का शव फंदे से लटका मिला है। मृतक की पहचान शंकरपुर निवासी रंजीत सिंह के बेटे रोहन सिंह (20) के रूप में हुई है। घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में गुरुवार रात को हुई है। वह गुरुवार को एक बारात में शामिल होने घर से निकला था। पूरी खबर पढ़ें 11- कांग्रेस ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया मुल्ला कांग्रेस ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को मुल्ला बताया है। बिहार कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने कहा कि एक पुरानी कहावत है नया मुल्ला प्याज अधिक खाता है। सम्राट चौधरी अभी नए-नए मुल्ला बने हैं, इसलिए कुछ दिनों तक प्याज अधिक खाएंगे। उन्होंने ऐलान किया है कि गांव-गांव अधिकारी और मंत्री जाएंगे। ऐसा ही कुछ प्रयोग पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी किया था। पूरी खबर पढ़ें 12- मेरे बल्ले में भगवान ने ही लगाया है AI चिप: वैभव सूर्यवंशी बिहार के 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से IPL 2026 में धूम मचा रहे हैं। उनकी बैटिंग की चर्चा अब पाकिस्तान तक पहुंच गई है। पाकिस्तान के क्रिकेट एक्सपर्ट नौमान नियाज का मानना है कि वैभव के बैट में AI चिप लगा हुआ है, जिसके कारण वह लंबे-लंबे छक्के लगा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 13- बांका में 7 वर्षीय बच्चे का शव पोखर से मिला बांका के कटोरिया थाना क्षेत्र में 7 वर्षीय बच्चे का शव शुक्रवार को गांव के एक पोखर से बरामद किया गया। बच्चा गुरुवार शाम से लापता था। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद शव को पोखर से बाहर निकाला गया। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14- हेड मास्टर ने डांसर पर लुटाया पैसा, जांच के आदेश बेगूसराय में सरकारी स्कूल के हेडमास्टर का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें आर्केस्ट्रा डांसर पर रुपए लुटाते दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहे शख्स की पहचान उत्क्रमित मध्य विद्यालय न्यू जाफर नगर के हेडमास्टर सुनील कुमार के रूप में हुई है। मामला साहेबपुर कमाल इलाके का है। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15- कल पूरे बिहार में बारिश का अलर्ट कल यानी शनिवार को बिहार के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट है। पटना में भी बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 3 मई तक मौसम ऐसा ही बने रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *