कुरुक्षेत्र में डिप्टी स्पीकर की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक:नाली-सीवरेज सफाई के निर्देश; मिड्ढा बोले- काम में लापरवाही हुई तो कार्रवाई होगी

हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर आज (शुक्रवार) को कुरुक्षेत्र के पिहोवा में पहुंचे। यहां उन्होंने SDM दफ्तर में प्रशासनिक अधिकारियों से शहर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। इसके अलावा अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) विवेक आर्य ने उनको पिछली मीटिंग दिए गए आदेश के बाद हुए काम की फीडबैक रखी। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने विकास कार्यों की निर्माण सामग्री की गुणवत्ता में किसी स्तर पर कमी नहीं आनी के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्य को निर्धारित टाइम के अंदर पूरा करने की बात कही। मुख्यमंत्री की घोषणाओं को तेजी के साथ पूरा करने के आदेश दिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही होने पर कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। गोशाला के लिए बांटे चेक मीटिंग के बाद डिप्टी स्पीकर ने विभिन्न गौशालाओं को आर्थिक सहायता के लिए सरकार की तरफ से चेक भी बांटे। उन्होंने कहा कि नगरपालिका और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बरसाती सीजन से पहले नाली और सीवरेज की सफाई व्यवस्था करें। इस काम को पूरी गंभीरता के साथ करना होगा। घोषणाओं को पूरा करने के निर्देश डिप्टी स्पीकर ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी जल्दी से सड़कों का निर्माण कार्य पूरा करें। इन सड़कों में लगने वाला मटेरियल अच्छी क्वालिटी का होना चाहिए। साथ ही काम को टाइम पर पूरा करने पर फोकस रखें। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सभी घोषणाओं के लंबित काम को भी जल्दी से पूरा किया जाए। तीर्थ का सुंदरीकरण किया जाए उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग को शहर व गांव के ऐरिया में पीने के पानी की समस्या को ठीक करने के निर्देश दिए। साथ ही सरस्वती तीर्थ के सुंदरीकरण का काम भी किया जाए, ताकि यहां पर दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को अच्छी सुविधाएं मिले सके। उन्होंने पिहोवा के नवनिर्मित स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग तथा इसमें रखे उपकरण की रिपोर्ट भी मांगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *