फरीदाबाद में लव मैरिज करने वाले जोड़े की पिटाई, VIDEO:सुरक्षा मांगने कोर्ट पहुंचे थे; लड़की पक्ष ने घेरकर पीटा, युवक यूपी का रहने वाला

फरीदाबाद कोर्ट परिसर में लव मैरिज करने वाले जोड़े की पिटाई करने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रेमी जोड़ा अपने बयान दर्ज कराने और सुरक्षा की मांग करने के लिए कोर्ट पहुंचा था। लेकिन लड़की पक्ष के लोगों को इसका पता चला गया। उन्होंने कोर्ट में पहुंचकर हाथापाई कर दी। हांलाकि, पुलिस के मुताबिक उनको इस मामले की कोई शिकायत नही दी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यूपी के गांव कामर के रहने वाले धर्म ने बीते 27 अप्रैल को फरीदाबाद कोर्ट में पलवल जिले के बागपुर गांव की रहने वाली युवती से लव मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों सुरक्षा की मांग कर रहे थे। 1 मई को दोनों अपने बयान दर्ज कराने कोर्ट पहुंचे थे। पुलिस विभाग से बाहर आते समय कोर्ट परिसर में लड़की पक्ष के लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। महिलाओं ने जमकर की पिटाई दोनों जब युवती वकील के साथ लघु सचिवालय से बाहर निकल रहे थे तो उसी दौरान लड़की पक्ष के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। इस दौरान पुरूषों के साथ महिलाओं ने भी युवक-युवती को पीटा। महिलाओं ने दोनों पर जमकर थप्पड़ बरसाए। इस दौरान परिसर में हंगामा हो गया। महिला वकील के साथियों ने दोनों को बचाने की कोशिश की लेकिन लड़की पक्ष के लोग लगातार पीटते रहे। फेसबुक पर मिले, प्यार हुआ पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लड़का यूपी के गांव कामर का रहने वाला है और लड़की पलवल के गांव बागपुर की रहने वाली है। दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई। बातचीत करते हुए दोनों को प्यार हो गया। जिसके बाद दोनों ने 27 अप्रैल को कोर्ट मैरिज कर ली। पुलिस बोली- कोई शिकायत नहीं दी गई सेंट्रल थाना इंचार्ज रणबीर ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे। पुलिस को अभी तक इस मामले की कोई शिकायत नही दी गई है। थाने में दोनों पक्षों की आपसी बातचीत भी कराई गई थी। पुलिस के पास शिकायत आएगी तो जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *