बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:टीचर्स ने कहा- पढ़ाई-जनगणना साथ-साथ नहीं, होटल से निकल रहे युवक की हत्या, पुलिस हिरासत से आरोपी को छुड़ाया

नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। पूर्वी सीएम नीतीश कुमार 1 अणे मार्ग स्थित CM हाउस छोड़कर 7 सर्कुलर रोड शिफ्ट हो गए हैं। BPSC ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) परीक्षा रद्द करने के बाद एग्जाम लेने वाली कंपनी को ब्लैकलिस्टेड कर दिया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. नीतीश ने छोड़ा CM हाउस, 7 सर्कुलर रोड शिफ्ट हुए पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित CM हाउस छोड़ दिया है, आज ही वो नए पते 7 सर्कुलर रोड शिफ्ट हो गए। बेटे निशांत कुमार भी अब इस नए आवास में उनके साथ रहेंगे। नीतीश कुमार से मिलने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 7 सर्कुलर रोड पहुंचे। डिप्टी सीएम विजय चौधरी पहले से यहां मौजूद थे। इनके बीच करीब 20 मिनट बातचीत हुई, जहां मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की गई। पूरी खबर पढ़ें 2. AEDO परीक्षा लेने वाली कंपनी ब्लैकलिस्टेड BPSC ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) परीक्षा रद्द करने के बाद एग्जाम लेने वाली कंपनी को ब्लैकलिस्टेड कर दिया है। M/s Sai Educare Pvt. Ltd. एजेंसी की बैंक गारंटी भी जब्त की गई है। परीक्षा में गड़बड़ी के बाद आयोग ने एजेंसी से जवाब मांगा था। एजेंसी का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। जांच में मिले सबूत, शिकायत और FIR के आधार पर आरोप सही पाए गए। इसके बाद ये एक्शन लिया गया है। पूरी खबर पढ़ें 3. एस्कॉर्ट गाड़ी से टकराई महिला आयोग की अध्यक्ष की कार हाजीपुर-मुजफ्फरपुर नेशनल हाई-वे पर शुक्रवार को बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा का एक्सीडेंट हो गया। उन्हें कंधे में चोट आई है। बॉडी गार्ड भी घायल है। भास्कर से बातचीत में अप्सरा मिश्रा ने बताया, हम केस की सुनवाई कर के लौट रहे थे। सड़क पर एक युवक पड़ा था। उसे बचाने के चक्कर में एस्कॉर्ट की गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगाया। ठीक पीछे चल रही मेरी गाड़ी एस्कॉर्ट गाड़ी में टकरा गई। पूरी खबर पढ़ें 4. भतीजी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर चाचा का मर्डर पटना में शनिवार सुबह 7 बजे घर में घुसकर अपराधियों ने पति-पत्नी पर चाकू से हमला किया है। इसमें पति की मौत हो गई है। पत्नी नाजिया परवीन की हालत गंभीर है। उसे इलाज के लिए PMCH में भर्ती कराया गया है। पत्नी ने बताया, हम घर में सोए थे। आंख खुली तो एक लड़का चाकू लेकर पति के सीने पर बैठा था। उसने उनका गला काट दिया। मैं बचाने गई तो मेरे ऊपर पर भी हमला कर दिया। बड़े भाई ने बताया, सत्यम नाम का लड़का बेटी को स्कूल आते-जाते परेशान करता था। कल उसने घर पर पत्थर फेंका था। हमने उसे पकड़कर समझाया था। इसके बाद उसने हत्या कर दी। पूरी खबर पढ़ें 5. गर्लफ्रेंड के साथ होटल से निकल रहे युवक का मर्डर दरभंगा में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शव शनिवार को बगीचे में मिला है। बहन ने बताया कि भाई के पास शुक्रवार को उसकी गर्लफ्रेंड का फोन आया था। वो उससे मिलने गया था। लड़की के भाई ने मेरे भाई को मार दिया। मृतक की पहचान एपीएम के सिरनिया के रहने वाले मोहम्मद सलमान (21) के तौर पर हुई है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए DMCH भेज दिया है। पूरी खबर पढ़ें 6. अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव नहीं होगा: विजय चौधरी पटना के JDU ऑफिस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने अल्पसंख्यक समाज को एकजुट रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि, ‘वर्तमान सरकार सबको साथ लेकर चलने के सिद्धांत पर काम कर रही है। किसी भी वर्ग के साथ भेदभाव नहीं होगा।’ डिप्टी सीएम ने स्पष्ट किया कि मौजूदा सरकार, जो मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में काम कर रही है, उसका रास्ता पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा तय किया गया है। पूरी खबर पढ़ें 7. ग्रामीणों ने पुलिस हिरासत से आरोपी को छुड़ाया लखीसराय जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने पुलिस हिरासत से एक गिरफ्तार आरोपी को छुड़ा लिया। यह घटना शुक्रवार शाम पथुआ गांव में हुई, जहां भीड़ ने थाना प्रभारी सौरभ कुमार से दुर्व्यवहार भी किया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, पिपरिया थाना प्रभारी सौरभ कुमार को पथुआ गांव निवासी इंदल भगत के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। पूरी खबर पढ़ें 8. पूरे बिहार में आपदा प्रबंधन अलर्ट सिस्टम का ट्रायल आज पूरे बिहार के मोबाइल यूजर्स के फोन पर अलार्म मैसेज भेजा गया है। ये मैसेज भारत सरकार की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने भेजा है। ये एक सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का ट्रायल है। ये एक देशव्यापी इमरजेंसी अलर्ट परीक्षण है, जिसमें फोन पर सायरन बज सकता है या वाइब्रेशन हो सकता है, इसके लिए घबराने की जरूरत नहीं है। पूरी खबर पढ़ें 9. बड़े अस्पतालों में रियल-टाइम बेड सिस्टम नहीं बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को हाईटेक बनाने के दावों के बावजूद राजधानी के प्रमुख सरकारी अस्पताल PMCH, IGIMS और एम्स पटना में अब तक रियल-टाइम बेड ट्रैकिंग सिस्टम उपलब्ध नहीं है। इस बुनियादी सुविधा के नहीं होने का सीधा असर गंभीर मरीजों के इलाज पर पड़ रहा है, जहां हर मिनट की देरी जानलेवा साबित हो सकती है। राजधानी के अस्पतालों में हर दिन हजारों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। बेड की उपलब्धता की सटीक जानकारी नहीं होने पर मरीज और उनके परिजनों को काफी परेशानी होती है। पूरी खबर पढ़ें 10. ‘एक साथ नहीं होगी स्कूल में पढ़ाई-जनगणना काम’ बेगूसराय में प्रशासन की पूरी तैयारी के बाद भी आज से जनगणना का काम शुरू नहीं हो सका। जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से 3 घंटा स्कूल में शिक्षण काम करने के बाद जनगणना करने का आदेश जारी किए जाने को लेकर शिक्षकों ने विरोध कर दिया है‌। जिसके कारण आज 2 मई से निर्धारित जनगणना शुरू नहीं हो सकी। शिक्षकों का कहना है कि जनगणना के लिए प्रशिक्षण के दौरान हम लोगों को कहा गया था कि ई- शिक्षकोष पर मार्क ऑन ड्यूटी अटेंडेंस बनाना है और जनगणना का काम करना है। पूरी खबर पढ़ें 11. 6 लोगों महिला से किया रेप 3 दिनों तक 6 दरिंदों ने मुझे सुनसान जगह पर बंधक बनाए रखा। थोड़ी-थोड़ी देर पर मेरे साथ कोई न कोई रेप करता था। मैं रोती रही, गिड़गिड़ाती रही, छोड़ देने की गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने मुझे नहीं छोड़ा। मुझे न ठीक से खाना दिया, न ही सोने दे रहे थे। मुझे ये भी नहीं पता था कि मैं किस हालत में घर लौटूंगी। जिंदा बचूंगी भी या ये सभी दरिंदे मुझे मार डालेंगे।” ये कहना है गोपालगंज की गैंगरेप पीड़िता का, जिसके साथ 6 लड़कों ने मिलकर 3 दिनों तक रेप किया। आरोपियों ने सिर्फ महिला बल्कि उसकी नाबालिग ननद को भी अपनी हवस का शिकार बनाया। पूरी खबर पढ़ें 12. शादी समारोह के बाद डांसर से गैंग रेप बक्सर में शादी समारोह में डांस करने आई डांसर के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है। घटना राजपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, रामपुर निवासी शिवपूजन राजभर के घर शुक्रवार को बारात आई थी। एंटरटेनमेंट के लिए कैमूर के कुदरा इलाके से 22 साल की एक डांसर को बुलाया गया था। पूरी खबर पढ़ें 13. एग्जाम के बाद छात्रों ने 2 घंटे रोड किया जाम दानापुर में पुलिस ने 2 छात्रों को हिरासत में लिया। जिसके बाद अन्य परीक्षार्थी भड़क गए। उन्होंने बवाल मचा दिया और 2 घंटे तक रोड जाम किया। दरअसल, मामला 2 दिन पहले गुरुवार का है। नौबतपुर के मालतीधारी कॉलेज का सेंटर बीएस कॉलेज में पड़ा था। बीसीए-बीबीए सेमेस्टर-6 की परीक्षा के बाद कॉलेज परिसर में छात्रा-छात्राएं अपने साथियों का इंतजार कर रहे थे। परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर आभास कुमार ने उन्हें परिसर से बाहर जाने को कहा, जिस पर विवाद बढ़ गया। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. पप्पू यादव टीचर बनकर बच्चों को पढ़ाते दिखे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे एक कोचिंग में बच्चों को पढ़ाते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने क्लासरूम में छात्रों को न सिर्फ मैथ्स पढ़ाया, बल्कि आध्यात्म के ज्ञान भी दिए। साथ ही जन्म-मृत्यु के रहस्य भी समझाए। सांसद ने कहा कि आप इस पृथ्वी पर क्यों आए हैं? भगवान ने आपको क्यों भेजा है? इसका कोई मकसद है? इसी मकसद को पूरा करने के लिए हम सब इस धरती पर आए हैं। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. 26 जिलों में कल बारिश का यलो अलर्ट बिहार के 26 जिलों में कल यानी रविवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, कुछ हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *