कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण का पार्थिव शरीर पहुंचा भागलपुर:पटना में श्रद्धांजलि देते वक्त रोने लगे प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम; सड़क हादसे में हुई थी मौत

भागलपुर के कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा का पार्थिव शरीब आज देर रात भागलपुर पहुंचा। कल इनका अंतिम संस्कार होगा। इससे पहले शव शनिवार को पटना के सदाकत आश्रम लाया गया। अमर रहे के नारे कांग्रेसी लगाते रहे। पार्थिव शरीर को पार्टी के झंडे से लपेटा गया है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम रोने लगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सदाकत आश्रम में कांग्रेस के झंडे को झुका दिया गया है। आज और कल कांग्रेस के सारे कार्यक्रम रद्द रहेंगे। प्रवीण कुशवाहा का पार्थिव शरीर आधे घंटे के बाद पटना सिटी ले जाया गया। क्योंकि उन्होंने पटना साहिब से चुनाव लड़ा था। उसके बाद सीधे भागलपुर उनके आवास के लिए निकल जाएगा, जहां कल सुबह 10:00 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। दरअसल, शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वे दिल्ली से पटना कार से लौट रहे थे। इसी दौरान यूपी के कन्नौज में ड्राइवर को झपकी आने उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। सदाकत आश्रम से तस्वीरें… राहुल गांधी का संदेश…. राहुल गांधी ने जताया दुख कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा की सड़क हादसे में मौत पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘भागलपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा जी के सड़क दुर्घटना में हुए असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। शोक संतप्त परिजनों, मित्रों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा हूं।’ हादसे में परिजन, ड्राइवर हुए घायल इस सड़क हादसे में उनकी साली, भतीजा और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शाम को डॉक्टरों ने प्रवीण सिंह कुशवाहा को मृत घोषित कर दिया। घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया। दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। हादसा कन्नौज के तालग्राम थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे एक्सप्रेसवे पर हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *