मोतिहारी के डुरियाघाट थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर शनिवार शाम हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। यह घटना गोपालगंज से पिपराकोठी जाने वाले मार्ग पर सरोतर पहल स्थित मलंग बाबा मंदिर के पास हुई। मृतकों की पहचान कोटवा थाना क्षेत्र के पट्टी जसौली गांव निवासी दीपक कुमार (18) और रजनीश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक गोपालगंज से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच 27 पर मलंग बाबा के मंदिर के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए मोतिहारी ले जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष विवेक कुमार बालेंदु ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।