प्राणपुर में अवैध नर्सिंग होम सील:स्वास्थ्य विभाग ने की छापेमारी, एसडीएम के निर्देश कार्रवाई

कटिहार जिले के प्राणपुर प्रखंड के लाभा चौक पर संचालित एक अवैध अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी सेंटर को एसडीएम प्रद्युम्न कुमार ने शनिवार देर शाम सील कर दिया। निरीक्षण के दौरान सेंटर को अवैध पाया गया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। एसडीएम प्रद्युम्न कुमार यादव ने बताया कि रास्ते से गुजरते समय उनकी नजर ‘आरोग्यम अस्पताल’ पर पड़ी थी। जब वे जांच के लिए अस्पताल पहुंचे, तो अस्पताल का मालिक और नर्सिंग सेंटर का संचालक मौके से फरार हो गए। निरीक्षण के दौरान रोशना थाना के अपर थाना प्रभारी ऋषि राज भी पुलिस बल के साथ मौजूद थे। एसडीएम की जांच में यह नर्सिंग होम पूरी तरह अवैध पाया गया। इसके बाद एसडीएम ने नर्सिंग होम के सभी कमरों को सील कर दिया। एसडीएम ने पुष्टि की कि अवैध पाए जाने के कारण ही नर्सिंग होम सेंटर को सील किया गया है। गौरतलब है कि प्राणपुर क्षेत्र में कई नर्सिंग होम सेंटर अवैध तरीके से संचालित हो रहे हैं। इस कार्रवाई के बाद अवैध नर्सिंग संचालकों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *