जेठुली में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग:शादी समारोह में मची अफरा-तफरी, मैरिज हॉल में चल रहा था फंक्शन; चारों ओर दिखा धुआं

पटना के नदी थाना क्षेत्र के जेठुली-बंकाघाट मार्ग पर रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और इसकी ऊंची लपटों के साथ निकलता काला धुआं कई किलोमीटर दूर से ही आसमान में देखा जा रहा था। घनी आबादी के बीच स्थित इस फैक्ट्री में लगी आग के कारण पूरे इलाके में दहशत फैल गई। संयोग अच्छा रहा कि इस भीषण अगलगी में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन फैक्ट्री के ठीक बगल में स्थित मैरिज हॉल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहाँ शादी समारोह की रस्में चल रही थीं और भारी भीड़ जमा थी। देखें घटना की कुछ तस्वीरें…
धुएं और लपटों को देख लोग अपनी जान बचाकर भागे रसायनों के जलने से निकले दम घुटने वाले धुएं और लपटों को देख लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। प्रशासन और आयोजकों ने तत्परता दिखाते हुए आनन-फानन में पूरे समारोह को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। 9 दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू आग की सूचना मिलते ही नदी थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। केमिकल की मौजूदगी के कारण आग बुझाने में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। पटना और आसपास के केंद्रों से छोटी-बड़ी 9 दमकल गाड़ियों को बुलाया गया। फायर फाइटर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद काफी घंटों की मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों और फैक्ट्री में हुए आर्थिक नुकसान का पता नहीं चल पाया है। नदी थाना पुलिस मामले की बारीकी से छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *