हरियाणा में आधी रात ओले पड़े, VIDEO:गुरुग्राम-हिसार में तेज बारिश, तापमान 3.2 डिग्री गिरा; 11 जिलों में आज भी अलर्ट

हरियाणा में रविवार देर रात 8 जिलों में जमकर बारिश हुई। हिसार, भिवानी, सिरसा और महेंद्रगढ़ में बारिश के साथ ओले भी गिरे। वहीं, गुरुग्राम, नारनौल, फतेहाबाद और जींद में तेज बारिश हुई। इसके चलते औसत अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस नारनौल में दर्ज किया गया। हालांकि, तापमान में गिरावट के साथ मौसम का मिजाज बदला हुआ है और 11 जिलों में आज गरज-चमक, तेज हवाओं तथा ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। वहीं, विभाग के अनुसार, अगले दो दिन मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बारिश और ओले गिरने के PHOTOS… आज कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने आज सोमवार से कैथल, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, बिजली चमकने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी किया है। महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र और करनाल सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं, जबकि अन्य जिलों में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। आज और गिरेगा तापमान मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी 24 घंटों के दौरान तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आने की संभावना है। 6 तक ऐसा ही रहेगा मौसम बारिश और तेज हवाओं के चलते प्रदेशभर में गर्मी का असर फिलहाल कम रहेगा, जिससे लोगों को मई माह की शुरुआत में राहत महसूस हो रही है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि 6 मई तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *