पश्चिम बंगाल में बीजेपी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है, रिजल्ट से भाजपा उत्साहित है, इधर बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी तेज हो गई है। पटना के गांधी मैदान में मंत्रियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां टेंट लगने शुरू हो गए हैं। आम लोगों की एंट्री बंद कर दी गई है। शपथ ग्रहण में देश के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं। मई के पहले हफ्ते में कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। वहीं सम्राट चौधरी आज दिल्ली दौरे से लौटकर दोपहर 12 बजे पटना पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शनिवार को दिल्ली दौरे पर थे, जहां उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, सम्राट चौधरी कैबिनेट विस्तार की फाइनल सूची लेकर दिल्ली से पटना लौट रहे हैं। कैबिनेट विस्तार में किन-किन नेताओं को मंत्री बनाया जाएगा, इस पर दिल्ली में अंतिम सहमति बन चुकी है। मई के पहले हफ्ते में कैबिनेट विस्तार जानकारी के मुताबिक, बिहार में मई के पहले हफ्ते में कैबिनेट विस्तार किया जाएगा। जदयू, भाजपा, हम, रालोजपा और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कोटे से कितने मंत्री बनाए जाएंगे, इस पर भी दिल्ली में फैसला हो चुका है। इधर, 6 मई की शाम 5:00 बजे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कैबिनेट बैठक भी बुलाई है। बंगाल चुनाव रिजल्ट के बाद कभी भी हो सकता है ऐलान आज असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के चुनाव परिणाम आने वाले हैं, जिससे यह दिन बीजेपी के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद किसी भी समय नई कैबिनेट का ऐलान किया जा सकता है। इसे लेकर पार्टी और सरकार दोनों स्तर पर तैयारियां तेज हैं और सभी की नजरें इस फैसले पर टिकी हुई हैं। सम्राट चौधरी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनकी अमित शाह से पहली औपचारिक मुलाकात थी। कैबिनेट का फॉर्मूला, 33 मंत्रियों के साथ फुल फ्लैज्ड सरकार बनेगी कैबिनेट विस्तार से मंत्रियों की संख्या 32-33 तक पहुंचने की उम्मीद है। कैबिनेट फॉर्मूले के अनुसार BJP के 15, JDU के 14, LJP (R) के 2, HAM के 1 और RLM के 1 मंत्री बनाए जाएंगे। 5 महीने पहले बनी मौजूदा सरकार की कैबिनेट में BJP के 14, JDU के 9, LJP (R) के 2, HAM के 1 और RLM के 1 मंत्री थे। शनिवार को मुख्यमंत्री कहां गए, किससे मिले और निरीक्षण किया…. दिल्ली जाने से पहले नीतीश से की मुलाकात दिल्ली जाने से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से करीब आधे घंटे तक बातचीत की। माना जा रहा है कि इस दौरान भी मंत्रिमंडल विस्तार और संभावित नामों को लेकर चर्चा हुई है। जिससे यह संकेत मिल रहे हैं कि फैसले में सभी प्रमुख नेताओं की भूमिका अहम है। संभावित मंत्रियों के नामों पर मंथन जदयू और भाजपा दोनों खेमों में संभावित मंत्रियों के नामों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। नए मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय संतुलन, अनुभव और नए चेहरों को ध्यान में रखते हुए सूची तैयार की जा रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस बार कैबिनेट में युवा और अनुभवी नेताओं दोनों ही देखने को मिल सकते हैं। माना जा रहा है कि महिलाओं की भी अच्छी भागीदारी दी जाएगी। जल्द ही औपचारिक घोषणा भी की जा सकती है। ——– इसे भी पढ़ेंः भाजपा 10 मंत्रियों को करेगी रिपीट, 3 नए चेहरे:शाह से मिले सम्राट; लिस्ट फाइनल, JDU का पुराने पर भरोसा, कुशवाहा के बेटे पर सस्पेंस सम्राट सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार जल्द हो सकता है। ऐसी संभावना है कि बंगाल चुनाव परिणाम के 2 दिन बाद 6 मई को बिहार के नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। फिलहाल 15 अप्रैल से एक CM और दो डिप्टी CM मिलकर सरकार चला रहे हैं।कैबिनेट की लिस्ट फाइनल करने के लिए BJP और JDU की टॉप लीडरशिप लगातार पटना से लेकर दिल्ली तक मंथन कर रही है। पूरी खबर पढ़ें।