एजेंट के झांसे में फंसी युवती की ओमान में मौत:जालंधर की अंकिता काम के लिए गई थी, फोन छीना-टार्चर किया, रविवार शाम आया शव

जालंधर की युवती की ओमान में मौत के बाद पुलिस ने ट्रैवल एजेंट पर धोखेधड़ी से भेजने सहित अन्य धारओं में FIR दर्ज की है। आवादपुरा की युवती अंकिता (23) 2 अक्टूबर 2025 को ओमान गई थी। 3 दिन बाद परिवार का उससे संपर्क टूट गया। 24 अप्रैल 2026 को सहेली का फोन आया कि अंकिता की मौत हो गई है।
इसके बाद परिवार ने ट्रैवल एजेंट जरकरण सिंह के खिलाफ थाना आबादपुरा में केस दर्ज करवाया। पुलिस ने धारा 143 जालसाजी, धारा 318 (4) धोखाधड़ी , धारा 61 (2) आपराधिक षड्यंत्र में केस दर्ज किया है। रविवार देर शाम युवती का शव ओमान से जालंधर लाया गया। इसके बाद परिवार ने शव के साथ रोष प्रदर्शन किया था जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। ट्रैवल एजेंट की अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। जानें कैसे ट्रेवल एजेंट के जाल में फंसी युवती… परिवार ने शिकायत दी, पुलिस ने दर्ज की FIR
प्रदर्शन के बाद पुलिस और डिप्टी मेयर सुभाना मौके पर पहुंचे। अंकिता की मां मोनिका के बयानों के आधार पर पुलिस ने थाना 6 में एजेंट जसकरण सिंह और आशा रानी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके आधार पर मौत के असली कारणों का पता लगाकर आगे की गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *