हिसार के होटल में 12वीं की छात्रा से गैंगरेप:होटलकर्मी भी शामिल, कुरुक्षेत्र की रहने वाली; परिजनों से नाराज होकर आई

हिसार के कैंप चौक स्थित फ्लौरा होटल में 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। लड़की कुरुक्षेत्र के ईस्माइलाबाद की रहने वाली है। वह 2 मई को घर से लड़ाई झगड़ाकर परिजनों से नाराज होकर रोडवेज बस में बैठ गई और हिसार आ गई। हिसार बस स्टैंड पर लड़की को गांव दनौदा जींद का रहने वाला युवक मोनू मिला जो उसे बहला फुसलाकर कैंप चौक के सिटी प्लाजा स्थित होटल फ्लौरा ले गया, जहां उसने लड़की के साथ रेप किया। इसके बाद युवक ने होटल कर्मी उत्तराखंड के अलमोड़ा निवासी जितेंद्र को भी बुला लिया और उसने भी लड़की के साथ रेप किया। चंगुल से निकलकर बस स्टैंड पहुंची इसके बाद लड़की किसी तरह चंगुल से निकलकर वापस बस स्टैंड पहुंची जहां उसने परिजनों से संपर्क किया और पूरी आप बीती बताई। इसके बाद लड़की की मां कुरुक्षेत्र से हिसार पहुंची और अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर युवकों के खिलाफ रेप का केस दर्ज लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *