सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर के विधायक संजय कुमार सिंह ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के देशव्यापी प्रदर्शन और बढ़ते प्रभाव पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि देश में जो एक-दो राज्य अभी बचे हैं, आगामी चुनावों में वहां भी एनडीए पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगा। विधायक ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में पूरे भारत में केवल एनडीए का झंडा लहरा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में ‘सुशासन’ का राज चल रहा है, और आज हर तरफ एनडीए की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब बंगाल तक पहुंच गए हैं
विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए संजय सिंह ने एनडीए के भौगोलिक विस्तार का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब बंगाल तक पहुंच गए हैं। ‘अंग, बंग, कलिंग’ (ओडिशा से बंगाल तक) सभी जगह एनडीए का प्रभाव हो गया है। उन्होंने पड़ोसी राज्य झारखंड को लेकर स्पष्ट कहा, “झारखंड एक छोटा सा राज्य है, इस बार उसे भी फतह कर लेना है।” पुडुचेरी में भी एनडीए ने अपना परचम लहरा दिया
दक्षिण भारत में पार्टी के प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त करते हुए संजय सिंह ने कहा कि आज जम्मू-कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक सिर्फ एनडीए ही एनडीए नजर आ रहा है। उन्होंने बताया कि तमिलनाडु में एनडीए का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है, केरल जैसे राज्य में भी पार्टी ने अपना खाता खोल लिया है, और पुडुचेरी में भी एनडीए ने अपना परचम लहरा दिया है। विधायक ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि पूरे देश में एनडीए का इस तरह से फैलना एक शुभ संकेत है। उन्होंने इस शानदार प्रदर्शन और जीत के लिए पूरे एनडीए परिवार, सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम जनता को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।