भाई के घर पर सगी बहन ने किया हाथ साफ:बेटी के साथ मिलकर चुराए सोने-चांदी के गहने; दूसरी भांजी को भी ले गई साथ मामला दर्ज

लुधियाना के थाना मेहरबान इलाके में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सगी बहन ने ही अपने भाई के सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। आरोपी महिला ने अपनी बेटी के साथ मिलकर इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूने घर का उठाया फायदा पुलिस को दी गई शिकायत में सोहन लाल निवासी मॉडल कॉलोनी मेहरबान ने बताया कि बीते 12 अप्रैल को वह अपने परिवार के साथ किसी काम से गए हुए थे और घर पर कोई नहीं था। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उनके घर की अलमारी में रखे सोने और चांदी के कीमती गहने चोरी कर लिए। घर लौटने पर जब उन्होंने सामान बिखरा और गहने गायब देखे तो उनके होश उड़ गए। खुद की पड़ताल,तो सामने आया बहन का नाम पीड़ित सोहन लाल ने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगा कि किसी चोर गिरोह ने वारदात को अंजाम दिया है। लेकिन जब उन्होंने अपने स्तर पर मामले की पड़ताल की और आस-पड़ोस में पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गई। उन्हें पता चला कि उनकी गैर-मौजूदगी में उनकी सगी बहन ज्योति (पत्नी राकेश कुमार) अपनी बेटी सलोनी उर्फ नैना के साथ उनके घर आई थी। चोरी के बाद घर में मौजूद भांजी को भी ले गईं साथ जांच में साफ हुआ कि ज्योति और उसकी बेटी सलोनी ने ही मिलकर अलमारी से सोने-चांदी के गहने चोरी किए हैं। इतना ही नहीं शिकायतकर्ता के मुताबिक जब आरोपी मां-बेटी गहने चुरा कर ले जा रही थीं, तो उन्होंने घर में मौजूद उनकी दूसरी भांजी नंदिनी को भी अपने साथ ले लिया। आरोपी महिलाएं गुलचमन गली चौड़ा बाजार सुनहरी गुरुद्वारा के पास की रहने वाली बताई जा रही हैं। पुलिस ने दर्ज की FIR थाना मेहरबान की पुलिस ने सोहन लाल के बयानों के आधार पर आरोपी बहन ज्योति और भांजी सलोनी उर्फ नैना के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 और 331(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *