पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम पूरी तरह बदला हुआ है। तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है और यह सामान्य से 6.4 डिग्री नीचे पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक 5 और 6 मई को गरज-चमक, बारिश और बिजली कड़कने के साथ तेज हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बठिंडा में सबसे अधिक 36.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। आज आठ जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 14 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में बारिश की संभावना जताई गई है। सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री से नीचे मौसम विभाग के अनुसार राज्य में किसी भी जिले का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक नहीं पहुंचा, जबकि 31 से 35 डिग्री के बीच 13 जिलों का तापमान दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान बठिंडा एयरपोर्ट में 36.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। फरीदकोट में 36.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में 31.7 डिग्री तापमान रहा, जो 24 घंटे में 1.5 डिग्री कम हुआ। अमृतसर में 31.9 डिग्री तापमान दर्ज हुआ, जहां 0.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। लुधियाना में 31.8 डिग्री तापमान रहा, जो 1.6 डिग्री घटा। पटियाला में 32 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ, जहां 24 घंटे में 2.6 डिग्री की कमी आई। पठानकोट में 31.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। गुरदासपुर में 31 डिग्री तापमान रहा, जहां 2.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रूपनगर में 32.2 डिग्री तापमान के साथ 0.5 डिग्री और श्री आनंदपुर साहिब में 33.2 डिग्री तापमान के साथ 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। बठिंडा एयरपोर्ट में सबसे ज्यादा 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। फिरोजपुर में 32.9 डिग्री तापमान रहा, जिसमें 1.7 डिग्री की कमी आई, जबकि मोहाली में 31.2 डिग्री तापमान 1.2 डिग्री कम दर्ज किया गया। किस तरह मौसम की स्थिति उत्तर पाकिस्तान और आसपास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय बना हुआ है। इसके असर से ऊंचाई पर हवाओं का एक साइक्लोनिक सिस्टम बना है, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में भी हवा का कम दबाव वाला सिस्टम सक्रिय है, जो करीब 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसी वजह से पंजाब, हरियाणा और आसपास के इलाकों में बादल, तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं। दो दिन बारिश की संभावना आज 5 मई को कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। 6 और 7 मई को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आने का अनुमान है। 7 मई को कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं 6 मई को कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। आने वाले तीन दिनों का मौसम जानिए 6 मई – पंजाब के 7 जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं राज्य के 11 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा और मानसा शामिल हैं। 7 मई – पंजाब के 4 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और SAS नगर (मोहाली) में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। 8 मई – पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और SAS नगर (मोहाली) में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।