बॉयफ्रेंड ने रात में बुलाया, दोस्तों संग किया गैंगरेप:VIDEO बनाकर परिवार से 10 हजार डिमांड की, नवादा की नौवीं की छात्रा की आपबीती

नवादा में बॉयफ्रेंड ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर एक नौंवी की छात्रा का गैंगरेप किया, घटना का वीडियो बनाया और दोस्तों में सर्कुलेट किया। इतना ही नहीं वारदात के बाद आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर परिवार से 10 हजार रुपए की डिमांड भी की। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 26 अप्रैल की रात की है, परिवार पहले पंचायत में घटना की शिकायत कर 6 दिनों तक उलझा रहा। इसके बाद थाने में मामला दर्ज कराया गया। थानाध्यक्ष आशुतोष पांडे का कहना है कि नाबालिग मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पीड़िता के बयान के आधार पर पोक्सो एक्ट और सामूहिक गैंगरेप की धाराएं जोड़कर कार्रवाई की जा रही है। अब सिलसिलेवार पढ़िए, पूरा घटनाक्रम…. शाहपुर थाने की 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को उसके बॉयफ्रेंड ने देर रात मोबाइल पर वाइस मैसेज कर गांव के ही खेत में आने को कहा। पीड़िता ने पहले वहां आने से मना किया, लेकिन आरोपी ने कहा कि अगर वह नहीं आएगी तो रात में ही वह बड़ा कदम उठा लेगा। करीब आधे घंटे तक दोनों के बीच बातचीत के बाद पीड़िता आरोपी के बुलाए स्थान पर जाने के लिए तैयार हो गई। पुलिस को दिए बयान के मुताबिक, पीड़िता ने कहा कि जब वह बॉयफ्रेंड से मिलने उस जगह पर पहुंची तो वहां पहले उसके उसके जानने वाले 4 और लड़के मौजूद थे। अनजान लोगों को देखते ही वह वहां से जाने लगी, लेकिन आरोपियों से जबरन वहां बिठा लिया। इसके बाद बारी-बारी से सभी आरोपियों ने उसके साथ रेप किया। इस दौरान आरोपियों ने पूरी वारदात को मोबाइल कैमरे से कैद कर लिया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को घर के पास छोड़कर फरार हो गए। घर पहुंचकर छात्रा ने अपने परिवार को पूरी आपबीती सुनाई। पीड़िता के मुताबिक, घटना के अगले दिन आरोपियों ने वीडियो को दोस्तों में सर्कुलेट किया, इसके बाद पीड़ित परिवार को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 10 हजार रुपए की डिमांड करने लगे। 6 दिनों तक पंचायत कार्रवाई का भरोसा देता रहा
पीड़ित परिवार को जब घटना की जानकारी मिली तो परिवार ने पहले आरोपियों की शिकायत उसके परिवार और पंचायत में की, लेकिन वहां 6 दिनों तक सुनवाई और कार्रवाई का भरोसा देकर उसे लोग बहलाते रहे। इसके बाद पीड़ित परिवार ने करीब 6 दिनों बाद बुधवार को घटना की जानकारी पुलिस को दी। फॉरेंसिक टीम ने कई साक्ष्य जुटाए
पुलिस ने कहा कि शिकायत के बाद तुरंत घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भेजी गई, जिसने कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पीड़िता को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया और उसकी काउंसलिंग कराई गई। नवादा सदर अस्पताल में उसकी मेडिकल जांच भी की गई, और मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान दर्ज कराया गया है। एक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकि की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *