गुरुग्राम में चरित्र पर शक में पत्नी की हत्या:चाकू से 3 वार, खून से लथपथ 100 मीटर दौड़ी; 3 दिन पहले इस तरह बनाई प्लानिंग

हरियाणा के गुरुग्राम में महिला रेखा की हत्या के पीछे चरित्र पर शक था। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है। वारदात को अंजाम देने के लिए पति गौरव ने तीन दिन पहले ही पूरी प्लानिंग कर ली थी। इसके लिए उसने अपने दोनों बच्चों को यूपी के बरेली में दादा-दादी के पास भेज दिया था। वारदात वाले दिन यानि बुधवार की अल सुबह चार बजे वह ड्यूटी से लौटा तो पत्नी से झगड़ा करने लगा। इसके बाद चाकू से ताबड़तोड़ पर वार किए। रेखा अपनी जान बचाने के लिए खून से लथपथ हालत में गली में दौड़ने लगी। वह 100 मीटर भी नहीं दौड़ सकी और सड़क किनारे गिर गई। ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम में पता चला कि आरोपी ने सब्जी काटने वाले चाकू से पत्नी के चेहरे और गर्दन पर तीन गहरे वार किए। साल 2014 में भी गौरव ने रेखा और उसके मासूम बच्चे को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा था। इसकी एफआईआर भी दर्ज हुई थी। बरेली जिले की रहने वाली, गुरुग्राम में करती थी काम मृतका रेखा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भोजपुर जोगी ठेठ गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी करीब 15 साल पहले बरेली जिले के ही ब्योन्दा गांव निवासी गौरव के सा​थ हुई थी। पति-पत्नी वर्तमान में गुरुग्राम के भांगरौला गांव में किराये पर रह रहे थे। दोनों ही मानेसर की अलग-अलग कंपनियों में काम करते थे। दंपती की बेटी करीब 14 साल और बेटा करीब 11 साल का है। अब सिलसिलेवार ढंग से जानिए हुई रेखा के मर्डर की प्लानिंग… पुलिस आरोपी की तलाश कर रही खेड़की दौला थाना के एसएचओ कृष्ण ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई थी। इस मामले की सभी एंगल पर जांच की जा रही है। आरोपी गौरव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। प्राथमिक जांच में हत्या का कारण घरेलू विवाद और चरित्र पर संदेह सामने आया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मायके वाले उसके शव को लेकर बरेली रवाना हो गए। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है, जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *