फरीदाबाद में गर्लफ्रेंड से आखिरी मुलाकात ही इंटीरियर डिजाइनर की मौत का कारण बनी। इस सुसाइड केस में अब कई खुलासे हुए हैं। दोनों की दोस्ती करीब 2 साल पहले फेसबुक के माध्यम से हुई थी। 2 साल रिलेशन में रहने के बाद गर्लफ्रेंड के पति को अब दोनों के रिश्ते पर शक हो गया था। अब वह नजीर (मृतक) से अब रिश्ता खत्म करना चाहती थी। इसी को लेकर वह नजीर से होटल में मिलने पहुंची थी। आशंका जताई जा रही है कि होटल के कमरे में दोनों के बीच ब्रेकअप को लेकर कहासुनी हुई। गर्लफ्रेंड कुछ देर रुककर वहां से चली गई। इससे गुस्साए नजीर ने उसकी चुन्नी का ही फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया। पहले जानिए होटल रूम में क्या हुआ…. दोनों होटल में कमरा लेकर रुके नजीर के पिता अहमद ने बताया कि वह मंगलवार देर रात करीब दस बजे टीकवाली गांव के पास लविश होटल गया था। वहां उसके साथ एक युवती भी थी, जिसके साथ वह 2 साल से संपर्क में था। दोनों होटल के कमरे में अपने रिश्ते को लेकर बातचीत करने लगे, लेकिन करीब 11 बजे के दोनों के बीच में ब्रेकअप को लेकर विवाद हो गया। रात में दोनों ने शराब पी थी युवती ने नजीर से कहा था कि अब वह कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती और यह उनकी आखिरी मुलाकात है। जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई। दोनों में काफी देर तक झगड़ा चलता रहा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों ने रात में शराब भी पी। पुलिस को जांच के दौरान होटल के कमरे से बीयर की बोतल भी मिली है। गर्लफ्रेंड की चुन्नी से फंदा लगाया रात करीब 12 बजे झगड़े के बाद नजीर से झगड़ा कर गर्लफ्रेंड वहां से चली गई। नजीर होटल के कमरे में ही रुक गया। गर्लफ्रेंड की चुन्नी रूम में ही छूट गई। गुस्से में नजीर ने उसी चुन्नी से फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया। बुधवार सुबह होटलकर्मियों ने दरवाजा न खुलने पर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस को नजीर का शव पंखे से लटका मिला। अब पढ़िए मृतक के पिता के आरोप… पुलिस बोली- पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस अभी युवक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट से ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। ————— यह खबर भी पढ़ें… गर्लफ्रेंड के ब्रेकअप करने पर इंटीरियर डिजाइनर का सुसाइड: फरीदाबाद में दोनों होटल में रुके, 2 घंटे साथ रहे; दोनों शादीशुदा, 3-3 बच्चे भी हरियाणा के फरीदाबाद में गर्लफ्रेंड के ब्रेकअप करने के बाद इंटीरियर डिजाइनर ने होटल के कमरे में सुसाइड कर लिया। युवक मंगलवार की रात अपनी गलफ्रेंड के साथ यहां रुका था। मगर, झगड़ा होने के बाद उसकी गर्लफ्रेंड देर रात ही चली गई थी। (पूरी खबर पढ़ें)