रेवाड़ी की सोलर कंपनी में धमाके के साथ लगी आग:लाखों का नुकसान, हडकंप मचा; बुझाने में जुटी 12 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के बावल के आईएमटी क्षेत्र में स्थित सोलर कंपनी में अचानक धमाके के साथ आग लग गई। जिससे हड़कंप मच गया तथा आसपास की कंपनियों में भी आग का डर सताने लगा। रात करीब सवा 11 बजे लगी आग देखते ही देखते आग ने भंयकर रूप धारण कर लिया। आग की सूचना के बाद फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। रातभर आग पर काबू पाए जाने के प्रयास जारी रहे। सुबह करीब 6 बजे तक आग फायर बिग्रेड की 12 गाड़ियों से आग बुझाने के प्रयास जारी रहे। प्रोडेक्शन बंद था, बड़ा हादसा टला जानकारी के अनुसार रात को जब कंपनी में आग लगी तब प्रोडेक्शन बंद था। जिस कारण आग लगने से जानी नुकसान होने से बच गया। आग लगने के बाद कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड ने घटना की सूचना कंपनी प्रबंधन और पुलिस व फायर बिग्रेड को दी। आसपास की कंपनियों में बढ़ा खतरा UTL Solar सोलर कंपनी में आग लगने की घटना के बाद आसपास की कंपनी प्रबंधकों की चिंता देखी गई। आईएमटी में स्थित होने के कारण आसपास भी कई कंपनियां है। आग पर काबू पाने के साथ फायर बिग्रेड कर्मियों ने आसपास की कंपनियों में आग का फैलने से रोकने की योजना पर भी काम किया। करीब 30 साल पुरानी कंपनी UTL Solar कंपनी करीब 30 साल पुरानी है। यहां प्रमुख रूप से सोलर पैनल, इनवर्टर और बैटरी निर्माता कंपनी है। यह 1996 में स्थापित (योगेश दुआ और पवन गर्ग द्वारा) एक अग्रणी कंपनी है, जो सोलर पावर बैकअप समाधान प्रदान करती है। हम इस समाचार को लगातार अपडेट कर रहे है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *