गुरुग्राम सड़क हादसे में पटवारी समेत 3 की मौत:ट्रक ने कार को मारी टक्कर, ड्राइवर फरार; पोस्टमॉर्टम आज

गुरुग्राम में बिलासपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसे में पटवारी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पचगांव-जमालपुर रोड पर मोकलवास गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने ब्रेजा कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान पुखरपुर गांव निवासी कुलदीप (40), नवल सिंह (68) और समय सिंह (70) के रूप में हुई है। कुलदीप एचएसआईआईडीसी में पटवारी के पद पर कार्यरत थे, जबकि नवल सिंह सेना से सेवानिवृत्त हवलदार थे और समय सिंह किसान थे। काम से जमालपुर गए थे, वापसी में हादसा बताया जा रहा है कि तीनों बुधवार दोपहर किसी काम से जमालपुर गए थे। देर शाम वे ब्रेजा कार से अपने गांव पुखरपुर लौट रहे थे। कार कुलदीप चला रहे थे। मोकलवास गांव के पास सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और वह ट्रक में फंस गई। हादसे के दौरान तीनों लोग कार में ही फंस गए। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल तीनों को पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच में जुटी पुलिस हादसे की सूचना मिलते ही जमालपुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को शवगृह में रखवाया है। जमालपुर चौकी के एएसआई व जांच अधिकारी उदयवीर ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि ट्रक ड्राइवर को जल्द ही गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *