अपने पैतृक गांव पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर:निंदाना की मिट्टी माथे से लगाकर भावुक हुए, बोले-बचपन की यादें ताजा हो गईं

केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर वीरवार को रोहतक जिले के अपने पैतृक गांव बनियानी में पहुंचे। यहां पर उन्होंने लोगों से मुलाकात की और हालचान जाना। वहीं रोहतक में हरियाणा कला परिषद के निदेशक एवं मुख्यमंत्री के ओएसडी गजेंद्र फौगाट ने उन्हें निंदाना की रज भेंट की। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने निंदाना गांव की पावन मिट्टी को माथे से लगाकर अपनी जन्मभूमि को नमन किया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि “मैं अपनी जन्मभूमि निंदाना को नमन करता हूं। इस मिट्टी ने मुझे संस्कार, संघर्ष और समाज सेवा की प्रेरणा दी है।” उन्होंने कहा कि बाल्यकाल से ही इस माटी में खेलने का अवसर मिला और इसी माटी ने गांव देहात की सरलता को मेरे व्यक्तित्व का अभिन्न अंग बनाया। मनोहरलाल ने कहा कि आज पुनः बचपन की स्मृतियों के सफर पे चला गया। अपना गौरव और प्रेरणा का प्रतीक मानते हैं ग्रामवासी मुख्यमंत्री के ओएसडी गजेंद्र फौगाट ने कहा कि अपने प्रिय नेता मनोहर लाल को उनके ग्रामवासी अपना गौरव और प्रेरणा का प्रतीक मानते हैं। मनोहर लाल का अपनी जन्मभूमि के प्रति यह सम्मान युवाओं के लिए भी प्रेरणादायी संदेश है। गजेंद्र फौगाट ने उन्हें बताया कि इतिहास में पहली बार जीवंत व्यक्तित्व पर सांग भी प्रस्तुत हुआ। हरियाणा कला परिषद के कलाकारों धर्मेंद्र सांगी, नरेन, सोनू कुंडू, प्रदीप की टीम ने सांग मनोहरलाल प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *