लुधियाना में लोगों ने पकड़े स्नैचर, छितर परेड की, VIDEO:डिलीवरी बॉय पर रॉड से किया था हमला; चोरी की बाइक और हथियार बरामद

लुधियाना में लूटपाट और स्नैचिंग की वारदात करने वाले स्नैचरों को लोगों ने बीती रात (7 मई) गिल गांव से दुगरी जाने वाले रास्ते पर पकड़ा। ये बदमाश ओवरब्रिज के नीचे लोगों को घेरकर धारदार हथियारों के बल पर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे। लोगों ने इनकी जमकर छितर परेड भी की। इसके बाद चारों आरोपियों को थाना दुगरी की पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस अब पूछताछ में जुटी है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को चोरी की दो बाइक, तेजधार हथियार और लोहे की रॉड बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लक्की, सन्नी, मोनू और मनीष के रूप में हुई है। बाइक पर सवार होकर करते थे वारदात जानकारी के अनुसार इलाके में लगातार स्नैचिंग की घटनाओं से लोग परेशान थे। इलाके के कुछ लोगों ने बताया कि आरोपी बाइक पर सवार होकर वारदातों को अंजाम देते थे। एक युवक, जो जोमैटो में डिलीवरी बॉय है उसने बताया कि आरोपियों ने उस पर लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे उसकी टांग में चोट आई। हालांकि आरोपी वारदात को पूरी तरह अंजाम देने में सफल नहीं हो सके। वहीं दूसरे युवक की बाजू पर चोट लगी है। बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों के पास से बरामद दोनों स्पलेंडर बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल अभी आधिकारिक रूप से थाना प्रभारी से बातचीत नहीं हो सकी। उनसे बातचीत होने के बाद पुलिस इस केस में क्या कार्रवाई करेगी उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *