पठानकोट में युवती सहित 3 गिरफ्तार:किराए के घर में चल रहा था नशे का अड्डा, पुलिस ने मारा छापा; हेरोइन बरामद

पठानकोट के थाना 2 की पुलिस ने मोहल्ला सैनगढ़ के एक घर में दबिश देकर युवती और 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हेरोइन बरामद की गई। मुख्यारोपी किराए के घर में रहता था और वहीं नशे का अड्डा खोल रखा था। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद छापेमारी की गई। पुलिस ने सभी 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी ने बताया कि पकड़ी गई लड़की प्रिया देवी (32) पहले से नशे की आदि है। एएसआई हरप्रीत सिंह ने बताया कि वे पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर थे। जब वे मोहल्ला सैनढ़ से मोहल्ला बजरी कंपनी ढाकी रोड की ओर जा रहे थे, तब कुछ स्थानीय लोगों ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर सूचना दी कि एक घर में दीपक कुमार नामक व्यक्ति किराए पर रहता है। वह वहां अवैध गतिविधियां चलाता है और अक्सर वहां संदिग्ध लड़के-लड़कियों का आना-जाना लगा रहता है। गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घर पर रेड की। जब पुलिस बताए घर में पहुंची तो वहां मौजूद एक युवक ने अपनी जेब से प्लास्टिक लिफाफा निकालकर नीचे फेंक दिया। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए मौके पर मौजूद तीनों व्यक्तियों को काबू कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांधी मोहल्ला निवासी दीपक कुमार, मोहल्ला ढाकी निवासी प्रिया देवी और मोहल्ला सराय निवासी पुनीत के तौर पर हुई है। वहीं, आरोपी द्वारा फेंके गए लिफाफे की तलाशी लेने पर उसमें से हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद हुआ। ड्रग डिटेक्शन किट से जांच जांच अधिकारी ने बताया कि लिफाफे से मिले पदार्थ की ड्रग डिटेक्शन किट से जांच की गई। जांच करने पर इसकी पुष्टि हेरोइन के रूप में हुई। इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर वजन करने पर कुल मात्रा 6 ग्राम 84 मिलीग्राम पाई गई। पुलिस ने बरामद हेरोइन को जब्त कर लिया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *