पंजाब AAP प्रधान बोले- BJP ने आरोपी से डोनेशन लिया:मनी लॉन्ड्रिंग आरोपी को भाई से बढ़कर बताया; कल बिल्डिंग से ₹500 के नोट उड़े थे

पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा ED रेड में घिर गए हैं। जांच एजेंसी ED का दावा है कि मनी लॉन्ड्रिंग का आरोपी गौरव धीर मंत्री अमन अरोड़ा का करीबी है। इसको लेकर अरोड़ा ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि गौरव धीर उनका दोस्त है लेकिन उसकी बिजनेस डीलिंग से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। अगर ED को मुझ तक आना है तो मैं चैलेंज करता हूं कि मुझे बुलाओ, पूछताछ करो। मेरे मोबाइल की जांच करो। मेरा इस तरह की किसी गड़बड़ी से कोई लेना-देना नहीं है। अरोड़ा ने पूछा कि क्या ED को ये पता नहीं है कि इसमें जो सनटेक सिटी वाले आरोपी सुरेश बजाज ने 2023 में भाजपा को ढाई लाख रुपए का डोनेशन दिया था। वहीं मोहाली में 2 रिएल एस्टेट ग्रुपों में ED रेड 32 घंटे बाद भी जारी है। इसमें सबसे अहम किरदार मोहाली की वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी में रहने वाला IT कारोबारी नितिन गोहिल है, जिसको लेकर विरोधी दावा कर रहे हैं कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर सिंह घुम्मन का करीबी है। कल देर शाम ED ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि इनके ठिकानों से 1 करोड़ रुपए की बरामदगी हो चुकी है। यह मामला सुर्खियों में तब आया, जब रेड होते ही सोसाइटी की 9वीं मंजिल से कैश के बैग नीचे फेंके गए। एक बैग फटने से 500 रुपए के नोट हवा में उड़ते नजर आए। ED का कहना है कि यह पूरा मामला फर्जी तरीके से चेंज ऑफ लैंड यूज (CLU) हासिल करने और जमीन मालिकों व ग्राहकों के साथ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग का है। नितिन गोहिल से OSD राजबीर घुम्मन के संबंधों के विपक्ष के आरोप पर कल CM भगवंत मान ने अमृतसर में स्पष्ट किया किया कि जिन पर रेड हुई, उनका हमसे कोई संबंध नहीं है। ED किसी पुराने मामले के सिलसिले में आई है। हमारा उनसे कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि विरोधियों ने सवाल उठाए कि कल जो रुपए हवा में उड़े और जो बरामदगी हुई, वह असल में CM के OSD राजबीर घुम्मन के हैं। यही है इनकी कट्‌टर ईमानदारी। मंत्री अमन अरोड़ा की अहम बातें… ED रेड से जुड़े किरदार और PHOTOS… ED ने ये रेड क्यों की, 5 पॉइंट में जानिए… रेड पड़ी तो कैसे उड़े नोट, 5 पॉइंट में जानिए इस मामले के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *