कानपुर में होजरी व्यापारी की हत्या कर दी गई। मोहल्ले के लोगों ने व्यापारी को खून से लथपथ देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को उर्सला में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पिता ने कहा- मेरे बेटे को रेस्टोरेंट संचालक के बेटे ने मारा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला फीलखाना थाना क्षेत्र की है। 2 तस्वीरें देखिए… पिता बोले- आखिरी बार रेस्टोरेंट संचालक के बेटे के साथ देखा शिवाला के रहने वाल बालकृष्ण चौरसिया के बेटे विजय चौरसिया (42) की मोहल्ले में ही होजरी की दुकान है। पिता बालकृष्ण ने बताया- शुक्रवार को विशाल दुकान पर गया था। शाम करीब 7 बजे विशाल सवई सिंह का हाते में लहुलूहान हालत में एक गली में पड़ा मिला। विशाल के सिर से खून बह रहा था। हाते के लोगों ने बताया कि आखिरी बार वह शिवाला स्थित एक रेस्टोरेंट संचालक के बेटे के साथ घर के पास देखा गया था। भाई बोला- मोहल्ले के लड़के ने बताया- तुम्हारा भाई बेहोश पड़ा है मृतक विजय के भाई अजय ने बताया- मैं दुकान पर बैठा था। करीब 8 बजे एक लड़का मेरे पास आया तो उसने कहा- उधर शायद तुम्हारा भाई बेहोश पड़ा है। जब मैं वहां गया तो मैंने देखा मेरा भाई बेहोश पड़ा था। मैं उसे सेकेंड फ्लोर से ले आया था। मकान में रहने वाली महिलाओं ने बताया कि युवक को शिल्पा रेस्टोरेंट को विशाल बाबा लेकर आया था। हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। उसके सिर के पास से काफी खून बह गया था। ADCP ईस्ट शिवा सिंह ने बताया- फीलथाना क्षेत्र से सूचना मिली थी कि विजय कुमार चौरसिया (42) गंभीर हालत में पाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। प्रथम दृष्टया मर्डर का मामला लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। परिवार के लोगों ने बताया है कि किसी व्यक्ति के साथ निकले थे। उस मामले में भी गहन विवेचना करेंगे। ……………. ये खबर भी पढ़ेंः- गर्लफ्रेंड को मारकर फेंका, जानवर पूरा शरीर खा गए:परिवार को सिर्फ हडि्डयां मिलीं; प्रयागराज में मां बोली- एक के बदले 4 जान चाहिए प्रयागराज में 17 साल के लड़के ने 9वीं में पढ़ने वाली गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। 17 दिन तक लाश झाड़ियों में पड़ी सड़ती रही। पूरा शरीर जानवर खा गए। छात्रा के घरवाले पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे तो उन्हें शव के नाम पर बेटी के कपड़े और हडि्डयां ही मिलीं। शव का इतना बुरा हाल था कि उसे देख मां सुनीता पाल बेहोश हो गईं। पढ़ें पूरी खबर…