UPESSC प्रवक्ता परीक्षा का दूसरा दिन:दो शिफ्ट में 9 विषयों की परीक्षा, पहले दिन आधे से अधिक अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) प्रवक्ता संवर्ग के 18 विषयों के 624 पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में कुल 4,64,605 परीक्षार्थी शामिल होंगे। आज यानी 10 मई को 17 जिलों 319 केंद्रों पर एग्जाम कराए जा रहे हैं। दो पालियों में होगी परीक्षा परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 09:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट 02:30 से 04:30 बजे तक होगी। कुल नौ विषयों की परीक्षा कराई जाएगी। इसके पहले शनिवार को 9 मई को ​प्रथम पाली में भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, गृह विज्ञान, इतिहास और शिक्षाशास्त्र और द्वितीय पाली में अंग्रेजी, कृषि, वाणिज्य और समाजशास्त्र की परीक्षा कराई गई। जिसमें प्रदेशभर में कुल 89766 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। जिनमें महिला परीक्षार्थी 34‌.89 प्रतिशत और पुरुष परीक्षार्थी 42.26 प्रतिशत उपस्थित हुए। ​सुरक्षा के कड़े इंतजाम और AI का प्रयोग आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार (सेवानिवृत्त IPS) ने राज्य के 17 जनपदों के 319 परीक्षा केंद्रों पर तैयारियों की समीक्षा की है। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों के कमरों को AI युक्त CCTV कैमरों से लैस किया गया है, जिन्हें सीधे प्रयागराज स्थित ‘इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड रूम’ से जोड़ा गया है। आयोग ने AI की मदद से उन अभ्यर्थियों को चिह्नित किया है जिन्होंने अलग-अलग फोटो या नामों से एक से अधिक आवेदन किए थे। ऐसे संदिग्ध परीक्षार्थियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू रहेगी और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। क्लासरूम में OMR स्कैनिंग ​आयोग पहली बार पायलट प्रोजेक्ट के तहत लखनऊ मंडल के 10 केंद्रों पर परीक्षा खत्म होते ही परीक्षार्थियों और कक्ष निरीक्षकों की मौजूदगी में OMR शीट की स्कैनिंग करेगा। इस सुरक्षित डेटा का मिलान भविष्य में मूल OMR शीट से किया जा सकेगा। सफल होने पर इसे आगामी सभी परीक्षाओं में लागू किया जाएगा। ​अभ्यर्थियों के लिए निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *