पंजाब सरकार द्वारा 13 मई को विदेश में बसे पंजाबियों के लिए विशेष “ऑनलाइन मिलनी” आयोजित की जाएगी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ रवजोत सिंह विदेश में रह रहे पंजाबियों से सीधा संवाद करेंगे। एनआरआई पंजाबियों की शिकायतों और समस्याओं के समयबद्ध निपटारे के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। ईमेल और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एनआरआई पंजाबियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा पंजाबी (एनआरआई) की शिकायतों के समाधान के लिए ‘एनआरआई मिलनी’ कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की शुरुआत दिसंबर 2022 में हुई थी। उस दौरान जालंधर, मोहाली, लुधियाना, मोगा और अमृतसर समेत 5 जिलों में पहली बार एनआरआई मिलनी आयोजित की गई थी। संगरूर सहित कई जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए इसके बाद वर्ष 2024 में फरवरी महीने के दौरान पठानकोट, शहीद भगत सिंह नगर, फिरोजपुर और संगरूर सहित कई जिलों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। अब पंजाब सरकार ने इस व्यवस्था को और व्यवस्थित करते हुए मई 2026 से महीने में दो बार एनआरआई मिलनी आयोजित करने का फैसला लिया है। इनमें एक मिलनी ऑनलाइन और दूसरी व्यक्तिगत अथवा डिवीजन स्तर पर आयोजित की जाएगी। पहली बार 609 शिकायतें आई थी सरकार की तरफ से दिसंबर 2022 में हुई पहली एनआरआई मिलनी के दौरान करीब 609 शिकायतें आई थीं। फरवरी 2024 में हुई मिलनियों में 309 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 256 का समाधान कर दिया गया। वहीं, जनवरी 2025 तक ऑनलाइन सत्रों के जरिए 542 से ज्यादा शिकायतें मिलीं, जिनमें से 488 मामलों का निपटारा हो चुका है।