लुधियाना में बाणा उतारने पर युवक की पिटाई:निहंगों को डेरे में पायजामा-टीशर्ट में मिला, डंडे मारे, बोले- तू आशिकी कर रहा

लुधियाना में निहंग बाणा उतारकर पायजामा-टीशर्ट पहनने पर एक युवक की निहंग जत्थे ने पिटाई कर दी। इसकी भनक लगते ही निहंग जत्थे के कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। बाद में युवक ने निहंग जत्थे से माफी मांगी और दोबारा ऐसी गलती न करने की बात कही। इसके बाद युवक को निहंग जत्थे ने दोबारा बाणा पहनने और अमृतपान की मर्यादा रखने को कहा। निहंगों ने युवकों को कहा कि तेरे को हमने इज्जत दी और तू आशिकी कर रहा। निहंगों ने कहा कि अगर आज एक ने इस तरह बाणा उतार दिया तो कल कई लोग बाणा उतार देंगे। युवक की पिटाई का वीडियो किसी ने शूट कर दिया और उसे अलग-अलग निहंग जत्थों को शेयर कर दिया। घटना रविवार को लुधियाना के ढोलनवाल में सामने आई। युवक कई सालों से निहंग जत्थे के साथ था और निहंग जत्थे ने उसे अमृतपान करवाकर उसे निहंग सिंह बनाया। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *