पंजाब में निकाय चुनाव का ऐलान हो गया है। 26 मई को वोटिंग होगी। वोटिंग का समय सुबह 8 बजे से 5 बजे तक होगा। वहीं काउंटिंग 29 मई को होगी। 8 नगर निगम, 76 नगर काउंसिल और 21 नगर पंचायतों में चुनाव होगा। इसके लिए नॉमिनेशन की प्रक्रिया 13 मई से शुरू होकर 16 मई तक चलेगी। 11 बजे से लेकर तीन बजे तक नॉमिनेशन कर पाएंगे। उस दिन चुनाव निशान दिए जाएंगे। नॉमिनेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन नहीं होगी। उम्मीदवार को चुनाव अधिकारी के ऑफिस में आकर आवेदन करना होगा। उसके बाद उनकी जानकारी वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। 18 मई को स्क्रूटनी की जाएगी। सारे उम्मीदवारों को उस दिन इलेक्शन दफ्तर जाने की अनुमति होगी। इस दौरान वह रिटर्निंग अफसर के सामने अपने एतराज रखे पाएंगे। इस दौरान किसी का फार्म का रिजेक्ट हो गया तो उस बारे में बताया जाएगा। 19 मई को नामांकन वापस लेने का आखिरी मौका रहेगा। अब पढ़िए इलेक्शन कमिश्नर की अहम बातें…