सिरसा में पड़ोसियों ने दंपती को लात-घूंसों से पीटा:मोटर पर बैठने को लेकर कहासुनी; गेट की कुंडी लगाकर घर में घुसे

सिरसा में दंपती पर पड़ोस के कुछ लोगों ने मिलकर हमला कर दिया। आरोप है कि दोनों पति-पत्नी को जमीन पर नीचे गिराकर लात-घुसों से पीटा। झगड़े में महिलाएं भी शामिल रही। आरोप है कि सभी लोग रात्रि को घर में घुस आए और बाहर से गेट बंद कर दिया। घर के आंगन में बैठे महिला के पति को मारना शुरू कर दिया। जब पति को छुड़वाने को महिला आई, तो उसे भी पीटना शुरू कर दिया। जब पड़ोसियों ने छुड़वाया, तो घर के बाहर गली में आकर झगड़ा करने लगे। दंपती को काफी चोटें लगी है। इसकी रंजिश है कि वह सभी घर के बाहर मोटर पर बैठे थे और पानी सप्लाई वाली पाइप टूट गई थी। इसी बात को लेकर उसके पति सुरेश की पड़ोसी राजू के साथ कहासुनी हो गई थी। उसके पति ने उसे सही कराने को कह दिया था, पर वे पड़ोस वाले सभी गली में आ गए और गाली-गलौज पर उतर आए और परिवार वालों को बुला लिया। मामले का वीडियो आया सामने उन्होंने आते ही उनको पीटना शुरू कर दिया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। ये वीडियो रात्रि के समय का है और पड़ोस के कुछ लोग झगड़ा करते दिख रहे हैं। अंधेरा होने से चेहरा पहचान नहीं आ रहा। इसकी सूचना ऐलनाबाद थाना पुलिस को दी गई है। मामले में पुलिस ने घायल महिला किरण के बयान पर 6 महिलाओं सहित 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ धारा 115, 332 (c), 351(2), 190, 191(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है। जानिए पुलिस को दी शिकायत में क्या बताया पुलिस को दी शिकायत में 23 वर्षीय किरण ने बताया कि वह गांव हुमायुंखेड़ा के ढाणी सुंदर नगर की रहने वाली है। बीती रात करीब साढ़े 10 बजे वह अपने घर पर थी और उसका पति सुरेश कुमार काम करके घर आया था। उसके पीछे-पीछे राजू, विनोद, जयसिंह, सुनील, राजरानी, ज्योति, संतलाल, नैना, सरोज व अन्य उनके घर आए और घर के बाहर गेट को कुंडी लगाकर बंद कर दिया। उनमें किसी के हाथ में डंडा था, तो किसी के हाथ में कुल्हाड़ी थी। उन्होंने घर आते ही घर के आंगन में चारपाई पर बैठे उसके पति पर हमला कर दिया और उसे पीटना शुरू कर दिया। उसने व उसके देवर गणेश व जेठ शैलेंद्र व घरवालों ने उसे मुश्किल से छुड़वाया। उन लोगों ने उसे भी पीटना शुरू कर दिया और महिलाओं के उसके बाल पकड़ लिए व उसे आंगन में जमीन पर नीचे पटक लिया और लात-घुसों से मारना शुरू कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने छुड़वाया शिकायत में आगे बताया, महिला के शोर मचाया, तो मोहल्ला वालों ने घर में आकर उसे छुड़वाया और उनको घर से बाहर निकाला। घर से बाहर आने के बाद भी झगड़ा किया और जाते समय उनको जान से मार देने की धमकी दी। इसके बाद उसे ऐलनाबाद के सिविल अस्पताल में पहुंचाया, जहां इलाज करवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *