हापुड़ में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या:BJP जिला मंत्री समेत 8 पर FIR, मां बोली- एनकाउंटर के बाद ही अंतिम संस्कार करेंगे

हापुड़ में प्रॉपर्टी डीलर की सोमवार रात 11 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रॉपर्टी डीलर अतुल तोमर (32) अपनी कार से शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। तभी चार लोगों ने बीच रास्ते उनकी कार रोकी। विंडो खोलने का इशारा किया। बात न मानने पर बदमाशों ने शीशा तोड़कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली अतुल के सीने में लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग दौड़ते-भागते मौके पर पहुंचे। खून से लथपथ अतुल को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अतुल को अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामला जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर पिलखुआ क्षेत्र में रिलायंस रोड का है। परिजनों का आरोप है कि पिछले एक साल से एक प्लॉट को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। उन्होंने ही अतुल को मारा है। जब तक उनका एनकाउंटर नहीं होता, हम अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। मामले में पुलिस ने भाजपा नेता समेत 8 लोगों पर FIR की है। अब तक दो को हिरासत में लिया गया है। बाकी अब भी फरार हैं। पहले 3 तस्वीरें- अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए- बेटे से रंजिश रखते थे गांव के कुछ लोग अतुल की मां मधु तोमर ने बताया- बेटे अतुल से गांव के कुछ लोग रंजिश रखते थे। मुकदमेबाजी भी चल रही थी। एक प्लॉट को लेकर गांव का ही रहने वाला मंजीत, भाजपा के जिला मंत्री नवीन तोमर व ब्रजमोहन और श्रीपाल उर्फ पप्पू कुछ दिनों से अतुल को धमकी भी दे रहे थे। मुख्य आरोपी मंजीत पहले भी रेप और हत्या जैसे गंभीर मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है। मुख्य आरोपी मनजीत पर पहले भी गंभीर मुकदमे शुरुआती जांच में पता चला है कि वारदात को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया है। पुलिस अब कॉल डिटेल, सीसीटीवी फुटेज और आरोपियों के ठिकानों की पर छापेमारी कर रही है। हापुड़ एएसपी विनीत भाटनागर ने बताया- विवाद पैसों और प्रॉपर्टी को लेकर था। मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं मुख्य आरोपी मंजीत की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। ——————— ये खबर बी पढ़ेंः- 26 घंटे में 3 हत्याएं करने वाला साइको किलर ढेर:यूपी पुलिस बोली- आरोपी ने पिस्तौल छीनकर फायरिंग की, एनकाउंटर में मारा गया यूपी में चलती ट्रेन और अस्पताल में तीन हत्याएं करने वाला साइको किलर सोमवार देर रात पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। चंदौली SP आकाश पटेल ने बताया- पुलिस आरोपी को क्राइम सीन रीक्रिएट कराने के लिए लेकर गई थी। इसी दौरान उसने पुलिस अफसर की पिस्टल छीन ली और फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *